{"_id":"621fdda8e53b88214d0b1610","slug":"hyderabad-15-year-old-student-dies-in-classroom-after-fight-with-classmates","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: कक्षा में सहपाठियों के साथ लड़ाई में 15 वर्षीय छात्र की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: कक्षा में सहपाठियों के साथ लड़ाई में 15 वर्षीय छात्र की मौत
Thu, 03 Mar 2022 02:42 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:42 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना में मृतक को सिर पर चोट लगी थी जिसके बाद उसे एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हैदराबाद के एक निजी स्कूल में छात्रों के बीच आपसी बहस में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। निजी स्कूल में कक्षा में बहस के बाद दसवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र पर उसके दो सहपाठियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना में मृतक को सिर पर चोट लगी थी जिसके बाद उसे एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जुबली हिल्स पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर के भोजन अवकाश के समय पीड़ित ने कागज से बनायी एक गेंद अपने एक सहपाठी की ओर फेंकी थी जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया था। झगड़े के दौरान एक अन्य छात्र ने भी पीड़ित पर हमला किया जिससे वह एक बेंच पर गिर गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि उसकी मौत मुट्ठी के वार से हुई या बेंच से टकराने के बाद यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनों सहपाठी फरार हैं। पुलिस कक्षा में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।