{"_id":"6070d8e38e45aa32c93fc420","slug":"husband-of-mamta-kulkarni-reveal-secrets","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : ममता कुलकर्णी के पति ने उगले राज, ड्रग माफिया को भारतीय ऑपरेटर देते हैं हवाला का पैसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुलासा : ममता कुलकर्णी के पति ने उगले राज, ड्रग माफिया को भारतीय ऑपरेटर देते हैं हवाला का पैसा
Sat, 10 Apr 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली/न्यूयॉर्क।
एजेंसी, नई दिल्ली/न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:14 AM IST
सार
- मैक्सिको जेल में बंद है गोस्वामी, अमेरिका में वांछित हैं तीनों तीनों तस्कर
विज्ञापन
ममता कुलकर्णी
- फोटो : instagram/mamtakulkarni201972_official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी मादक पदार्थ प्रवर्तन प्रशासन (डीईए) द्वारा प्रत्यर्पित बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति विकी गोस्वामी की निशानदेही पर ऐसे कई ड्रग तस्करों की अमेरिका को तलाश है, जो अभी भारतीय उपमहाद्वीप में नशे का कारोबार चला रहे हैं।
विज्ञापन
गोस्वामी हालांकि अभी न्यूयॉर्क की जेल में बंद है, लेकिन बताया जाता है कि तीन भारतीय कनाडा स्थित ब्रिटिश कोलंबिया से ऑपरेट कर रहे हैं। ये तीनों डीईए की मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जांच एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों को मेक्सिको के सिनालोआ ड्रग कार्टेल से जुड़े मुख्य मनी लाउंड्रर बख्शीष सिंह की सरगर्मी से तलाश है।
डीईए के मुताबिक भारतीय मूल के बख्शीष पहले अंतरराष्ट्रीय हवाला रिंग लीडर कनाडा निवासी गुरुकरण सिंह के लिए काम करता था। गुरुकरण को सिनालोआ ड्रग कार्टेल को लाखों डॉलर देने के आरोप में एजेंसी ने कुछ साल पहले लॉसएंजलिस से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
भारतीय सूत्रों ने बताया है कि बख्शीष सिंह और उसके दो सहयोगी बलवंत राय भोला और संजीव भोला कनाडा या पंजाब में छुपे हो सकते हैं। डीईए की वांछितों की सूची में बलवंत और संजीव भोला का नाम भी शामिल है, जो ड्रग कार्टेल के इशारे पर काम करता है। बख्शीष के अलावा संजीव और बलवंत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के आरोप हैं।