{"_id":"585318de4f1c1b5c49649de9","slug":"humsafar-express-affordable-luxury-launches-tomorrow-from-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से आज दौड़ेगी देश की पहली हमसफर एक्सप्रेस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखपुर से आज दौड़ेगी देश की पहली हमसफर एक्सप्रेस
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस
आधुनिक सुविधाओं वाली हमसफर ट्रेन चलने को तैयार है। शुक्रवार को गोरखपुर से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। हालांकि इस ट्रेन का नियमित परिचालन 19 दिसंबर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक ट्रेन हर सोमवार की रात 8 बजे आनंद विहार से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और हर रविवार की शाम 7 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह ट्रेन कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बरहनी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु थ्री-एसी कोच वाली साप्ताहिक हमसफर ट्रेन (12571/12572) को हरी झंडी दिखाएंगे। शुक्रवार शाम 4 बजे गोरखपुर से आनंद विहार के लिए पहली बार यह ट्रेन जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि इस ट्रेन से सफर करने के लिए यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। बता दें कि इस ट्रेन में हर तरह की सुविधा है। रेलवे का दावा है कि आमतौर पर एलएचबी कोच करीब ढाई करोड़ रुपये में तैयार की जाती है, लेकिन इस कोच में 19 लाख रुपये ज्यादा खर्च किया गया है।