{"_id":"5e171af68ebc3e87f440d59e","slug":"human-trafficking-victim-rescued-after-10-years-by-chandrapur-police-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 10 साल बाद लड़की को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 11 साल की उम्र में बेच दिया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 10 साल बाद लड़की को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 11 साल की उम्र में बेच दिया था
Thu, 09 Jan 2020 05:52 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Jan 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के चंद्रपुर पुलिस को मानव तस्करी के चंगुल से एक पीड़िता को बाहर निकालने में 10 साल लग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 साल पहले महिला को हरियाणा के एक व्यक्ति को बेच दिया गया था।
विज्ञापन
रामनगर पुलिस थाने के उप-निरीक्षक चंदा दंडवते ने कहा कि पीड़िता को 11 साल की उम्र में दो महिलाओं ने अपहरण कर हरियाणा के एक व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने 2010 में पीड़िता का अपहरण करने के आरोप में दो महिलाओं को 2010 में ही गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीड़िता को सात बार बेचा गया, इस दौरान पीड़िता का यौन शोषण किया गया। जिसके बाद पीड़िता ने दो बच्चों को भी जन्म दिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पीड़िता, जो उस समय 11 साल की थी, महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के बंगाली कैंप इलाके में एक मंदिर के पास खेल रही थी जब उसे जान्हवी रॉय और सावित्री मजूमदार नाम की दो महिला ने नशीली दवा देकर अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे पहले हरियाणा के पानीपत ले जाया गया, जहां उसे एक आदमी को बेच दिया गया, जिसने उसे एक फार्म हाउस में कैद कर कर रखा और कई बार उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
महिला को आखिरी बार हरियाणा के फतेहाबाद में धर्मवीर नाम के एक व्यक्ति को बेचा गया था, जिसने उसे किराए के कमरे में रखा था। इसी दौरान मकान मालिक को उसके बारे में कुछ संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे बचाया गया।