फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Human Trafficking RPF rescued More than 720 children and women in Northeast Frontier Railway

Human Trafficking: RPF की मानव तस्करी के खिलाफ मुहिम, अप्रैल-दिसंबर तक 720 से अधिक बच्चों और महिलाओं को बचाया

Tue, 31 Jan 2023 06:05 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 31 Jan 2023 06:05 PM IST
सार

Human Trafficking: एनएफआर के मुख्य प्रवक्ता सब्यसाची डे ने बताया कि अप्रैल से दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान बचाए गए लोगों में 686 नाबालिग बच्चे और 39 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बचाए गए बच्चों को चाइल्डलाइन, गैर सरकारी संगठनों या उनके माता-पिता को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Human Trafficking RPF rescued More than 720 children and women in Northeast Frontier Railway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पिछले साल अप्रैल से दिसंबर तक 720 से अधिक बच्चों और महिलाओं को बचाया है। इस दौरान आरपीएफ ने 10 मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया। एनएफआर के मुख्य प्रवक्ता सब्यसाची डे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि अप्रैल से दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान बचाए गए लोगों में 686 नाबालिग बच्चे और 39 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बचाए गए बच्चों को चाइल्डलाइन, गैर सरकारी संगठनों या उनके माता-पिता को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।

विज्ञापन


डे ने कहा कि बीते शुक्रवार को आरपीएफ ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्टेशनों से चार नाबालिगों को छुड़ाया। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी की आरपीएफ और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच की टीम द्वारा नियमित संयुक्त जांच के दौरान एक नाबालिग लड़की को कामाख्या रेलवे स्टेशन से बचाया गया। बाद में उसे गुवाहाटी रेलवे चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मानव तस्करी के खिलाफ 'मेरी सहेली' पहल
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, आरपीएफ ने लुमडिंग रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान एक अन्य लड़की और दो लड़कों को बचाया। शिनाख्त के बाद आरपीएफ ने मामले की जानकारी उनके माता-पिता को दी। बचाए गए नाबालिगों को जांच पड़ताल के बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि एनएफआर ने मानव तस्करी को रोकने के लिए मेरी सहेली पहल का गठन किया गया है। यह ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिलाओं और बच्चों में जागरुकता पैदा करने के लिए चौबीसों घंटे कार्य करती है और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed