फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Huge Amount of Gold given to Netaji by Indians

भारतीयों ने नेताजी को बड़ी मात्रा में सोना दिया था : दस्तावेज

Thu, 30 Jun 2016 08:36 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
Huge Amount of Gold given to Netaji by Indians
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : pti
आजादी की लड़ाई में योगदान के तौर पर सुदूर पूर्व में भारतीयों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ‘काफी मात्रा में सोना और खजाना’ दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को नेताजी से संबंधित 25 नए दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने से यह खुलासा हुआ। 1951 के विदेश मंत्रालय के एक नोट में आईएनए खजाने के बारे में कहा गया कि इसका एक हिस्सा साइगॉन से टोक्यो जाते समय नेताजी के साथ उसी विमान में था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खजाने का बाकी हिस्सा साइगॉन में ही रह गया था। 

साइगॉन, दक्षिणी वियतनाम का एक शहर है जो वियतनाम युद्ध के दौरान निर्णायक भूमिका के लिए जाना जाता है। 

Huge Amount of Gold given to Netaji by Indians

दस्तावेज के मुताबिक, ‘सुदूर पूर्व में भारतीयों ने नेताजी को काफी मात्रा में सोना और खजाना दिया था। दुर्घटनाग्रस्त विमान से लकड़ी के दो बक्सों में 7.90 किग्रा (बक्से सहित वजन) शुद्ध सोना बरामद किया गया था। 

माना जाता है कि इसी विमान से नेताजी सफर कर रहे थे।’ दस्तावेज से पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान से ही 3.10 किग्रा सोना (पिघले लोहे के साथ) बरामद हुआ था। 

केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव एनके सिन्हा ने बुधवार को बोस से संबंधित ये दस्तावेज जारी किए। 70 साल पहले नेताजी के गायब होने का रहस्य आज भी अनसुलझा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed