फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hrd ministry take tough action against coaching centre after suicide cases

आत्महत्याओं के चलते कोचिंग सेंटरों की मंडी पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार

Thu, 09 Jun 2016 05:04 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली।
सीमा शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Thu, 09 Jun 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
hrd ministry take tough action against coaching centre after suicide cases
कोचिंग सेंटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

देशभर में उच्च शिक्षा में प्रवेश दाखिले की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटरों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आत्महत्या के बढ़ते आंकड़ों पर केंद्र सरकार भी चिंतित है। कोचिंग सेंटर के चलते छात्रों और अभिभावकों को होने वाली परेशानियों का हल निकालने के लिए अब सरकार ने कॉरपोरेट अफेयर से रायी मांगी है। इसके अलावा कोचिंग सेंटरों पर सख्ती बरतने का भी अनुरोध किया है।

विज्ञापन

 
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के मुताबिक, कोचिंग सेंटर सीधे-सीधे मंत्रालय के अधीन नहीं आते हैं, बल्कि राज्य सरकार के अधीन होते हैं। इसलिए सरकार सीधे-सीधे कोचिंग सेंटर पर कोई अंकुश नहीं लगा सकती हैं। इसी परेशानी का हल निकालने के लिए कॉरपोरेट अफेयर के सेक्रेटरी और रैवन्यू में एडिशनल सेक्रेटरी के साथ बैठक की गई। कोचिंग सेंटर प्रबंधन पेरेंट्स पर दबाव बनाते हैं कि वे फीस नकद खातों में डालें।
विज्ञापन


कोंचिंग सेंटर की इन अनियमितताओं को रोकने के लिए उक्त सेक्रेटरी को सख्ती बरतनें की भी अपील की है। क्योंकि उक्त संस्थाएं एनजीओ, कंपनी अफेयर या लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड होती हैं। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि कोचिंग सेंटर पर सख्ती के अलावा मंत्रालय 12वीं कक्षा और उसके बाद प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए आईआईटी के विशेषज्ञों और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वरिष्ठ प्रोफेसर से भी मदद ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed