फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HRD developing a special portal for student's who preparing for IIT

प्रोफेसर व छात्र करवाएंगे आईआईटी में दाखिले की तैयारी

Mon, 30 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
HRD developing a special portal for student's who preparing for IIT
पोर्टल के जरिए होगी तैयारी - फोटो : Getty

आईआईटी में दाखिले की दौड़ के लिए महंगी कोचिंग और छात्रों में बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार छात्रों के लिए विशेष आईआईटी-पीएएल (आईआईटी- प्रोफेसर असिस्टेड लर्निंग ) पोर्टल तैयार करवा रही है। आम से लेकर खास छात्र घर बैठे इस पोर्टल की मदद से जेईई एडवांस की तैयारी कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह पोर्टल आईआईटी के प्रोफेसर और बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र तैयार करेंगे। इसमें बीटेक दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र और उत्तर को भी अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय इंजीनियरिंग दाखिले में बढ़ती प्रतियोगिता के चलते आम छात्रों की भी मदद करना चाहती है, ताकि वे महंगी कोचिंग की बजाय स्वयं अपनी तैयारी से आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा खुद पास कर सकें।
विज्ञापन


मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि जेईई एडवांस की परीक्षा 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। उसमें बाहर से कोई प्रश्न नहीं होगा। इसके अलावा आईआईटी में दाखिले के लिए आम से लेकर खास छात्र महंगा लोन लेकर कोचिंग की तैयारी करते हैं, लेकिन सफल न होने पर हताशा के बीच आत्महत्या तक कर लेते हैं। इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय पोर्टल तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक छात्रों के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता

HRD developing a special portal for student's who preparing for IIT
पोर्टल की हो रही तैयारी - फोटो : Getty

इस पोर्टल की जिम्मेदारी आईआईटी के प्रोफेसर की टीम को दी जाएगी, जिसमें छात्रों को भी हिस्सा लेना है। पोर्टल में पेपर समेत 11 भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, उड़िया, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, पंजाबी में अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों के सवालों का आईआईटी विशेषज्ञ ऑनलाइन जवाब भी देंगे। इसके लिए अलग से लिंक भी होगा।

बीटेक दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए देशभर के आईआईटी में फिजिक्स, कैमिस्ट्रिी, मैथ्स के डेढ़ सौ टॉपिक पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जो प्रश्नपत्र और उत्तर होंगे, उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि छात्र घर बैठे जान सकें कि किस प्रकार के प्रश्न जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए पूछे जाते हैं। इसके अलावा पिछले सालों के सभी प्रश्न पत्र उत्तर पुस्तिका के साथ भी अपलोड किए जाएंगे। पुरस्कार में नकद राशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed