फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harvard University's research: India will be Global leader of Economic world

हार्वर्ड ने चिढ़ाया, चीन नहीं भारत बनेगा आर्थिक दुनिया का नेता

Fri, 07 Jul 2017 07:29 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Updated Fri, 07 Jul 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
Harvard University's research: India will be Global leader of Economic world
हार्वर्ड - फोटो : NBC News

भारत के लिए एक अच्छी खबर है। जल्दी ही वह चीन को पछाड़कर वैश्विक आर्थिक विकास की धुरी बन जाएगा। आने वाले दशकों में 7.7 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर के साथ भारत इस मामले में चीन से आगे निकल जाएगा। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध से यह नतीजा निकला है।

विज्ञापन


इस शोध में चेतावनी दी गई है कि आने वाले दशकों में वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार में गिरावट जारी रहेगी। 2025 तक भारत और सूडान सबसे तेजी से विकास करने
वाले देश होंगे। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (सीआईडी) के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक आर्थिक विकास की धुरी चीन से खिसक कर पड़ोसी
विज्ञापन

भारत की ओर चली गई है और आने वाले दशकों में भारत ही इसका केंद्र बना रहेगा।

शोधकर्ताओं के अनुसार, भारत का तेज आर्थिक विकास निर्यात में आई विविधता का नतीजा है। हाल के वर्षों में भारत ने केमिकल, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यात पर
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा जोर दिया है। इस मोर्चे पर उसकी स्थिति इतनी मजबूत है कि वह आगे भी निर्यात के नये क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता रहेगा। इसके विपरीत, चीन के निर्यात में कमी आ रही है, जिसकी वजह उसकी आर्थिक विकास दर लगातार मंद पड़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed