लालू पर कब तक खामोश रहेंगे नीतीश कुमार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन एक्स्प्रेस के एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दंगा प्रभावित बशीरघाट में हिंदू पड़ोसियों की मदद के लिए मुसलमन समुदाय पैसे इकट्ठा कर रहे हैं।यहां पिछले दिनों सोशल मीडिया में आई एक पोस्ट को लेकर तनाव है और भीड़ ने इलाक़े में कई घरों और दुकानों को नुक़सान पहुंचाया है।
द स्टेट्समैन अख़बार के अनुसार दिल्ली में बाहरी इलाक़े में मवेशी ले जा रहे लोगों की कथित गौरक्षकों ने पिटाई की है।पीड़ितों की पहचान सलीम (25), अलीजान (40), शौकीन (26), दिलशान (22), सैफ़ अली (15) और काला (32) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
शौकीन ने पुलिस को बताया कि वो अपने रिश्तेदारों के साथ भैंस के बछड़ों को गाज़ीपुर में डिलीवरी देने के लिए जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने सारे मवेशियों को गाड़ी से बाहर निकालकर गाड़ी में तोड़ फोड़ की। पुलिस ने अपराधियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के अनुसार, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो यानी एनसीआरबी अब पीट पीट कर की जाने वाली हत्याओं के आंकड़े इकट्ठा करेगा। पिछले कुछ महीनों में लिंचिंग यानी पीट पीट कर मार डालने की घटनाओं में खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
हिंदी अख़बार नई दुनिया की एक ख़बर के अनुसार, दिल्ली में अब निजी अस्पतालों में भी मरीज मुफ़्त सर्जरी और इलाज की सुविधा पा सकेंगे। सर्जरी में आने वाले खर्च का भुगतान दिल्ली सरकार करेगी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने में काफ़ी समय लगेगा। लेकिन जिन्हें तुरंत इलाज़ की ज़रूरत है उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
अमर उजाला में छपी एक ख़बर के अनुसार, भारत के प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर ने विदेशी वकीलों के लिए भारतीय अदालतों के दरवाजे खोलने का समर्थन किया है। उन्होंने इसे भारतीय वकीलों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया है।
कोलकाता से छपने वाले अंग्रेज़ी अख़बार द टेलीग्राफ़ के अनुसार विश्व बैंक के एक अधिकारी पर नस्लीय टिप्पणी करने को लेकर केरल में एक मंत्री विवादों के घेरे में आ गए हैं। कथित तौर पर उन्होंने विश्व बैंक के अधिकारी को ओबामा के नस्ल का बताया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक ख़बर के अनुसार, यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी ने गुजरात के शहर अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी घोषित किया है। ये पहला मौक़ा है। जब भारत के किसी शहर को विश्व धरोहर के रूप में घोषित किया गया। इस मौक़े पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।
इकनोमिक टाइम्स की एक ख़बर के अनुसार, जीएसटी लागू होने के बाद अल्ट्रा लग्ज़री कारों की क़ीमतों में एक करोड़ रुपए तक की कमी आ गई है। जीएसटी के बाद छोटी कारों के दाम तो कम हुए ही हैं। इस बीच सरकार ने नए एमआरपी छापने के लिए कंपनियों को चेतावनी जारी किया है। जीएसटी को लेकर अभी भी व्यापारियों और आम लोगों के बीच दुविधा बनी हुई है।