फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   how isi agent obtained Aadhaar card

पाक आईएसआई एजेंट के पास कहां से आया आधार कार्ड

Fri, 28 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
how isi agent obtained Aadhaar card

पाक उच्चायोग में तैनात महमूद अख्तर उर्फ मेहबूब राजपूत के पास दिल्ली के पते पर बना आधार कार्ड कहां से आया। क्या दिल्ली में भी एजेंट ने अपना नेटवर्क तैयार किया हुआ है। दिल्ली में कौन-कौन लोग इससे मिले हुए हैं, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


जांच के बाद पता चला है कि आरोपी ने पुरानी दिल्ली का अपना पता (2350, गली नजदीक मदारी, रोदग्रान मोहल्ला, चांदनी चौक) दिया है, वह फर्जी है। वह वहां पर कभी रहा ही नहीं। पुलिस आशंका जता रही है कि अपने लोकल नेटवर्क के जरिये महमूद ने फर्जी कागजातों के आधार पर आधार कार्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन


पुलिस मौलाना व सुभाष से पूछताछ कर दिल्ली के लोकल नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि जासूसी के मामले में अपराध शाखा ने पिछले कुछ माह के दौरान तीसरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। दिसंबर 2015 में अपराध शाखा ने बीएसएफ के जवान सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जासूसी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जनवरी 2016 में पठानकोट से एयरफोर्स के जवान रंजीत को गिरफ्तार कर एक अन्य मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। बताया जा रहा है कि दोनों माड्यूल का पर्दाफाश करने के बाद से पुलिस की  जासूसों पर नजर थी। पुलिस अध्किारियों को मौलाना व सुभाष से पूछताछ के बाद दिल्ली के नेटवर्क का भी पता चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed