फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How auspicious will your new address be long political distance from the old place

AAP New Address: कितना शुभ होगा आप का नया पता? पुरानी जगह से तय की लंबी राजनीतिक दूरी

Thu, 25 Jul 2024 09:19 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के राजनीतिक इतिहास में संभवतः यह पहला मामला है जब किसी पार्टी को ही किसी अपराध के मामले में आरोपित बना दिया गया हो। प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी को शराब घोटाले का आरोपी बना दिया है।
loader
How auspicious will your new address be long political distance from the old place
AAP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगले 15 दिनों के बाद आम आदमी पार्टी का पता बदल जाएगा। पार्टी राउज एवेन्यू स्थित अपने वर्तमान बंगले को रिक्त कर नए ऑफिस में स्थानांतरित हो जाएगी। अदालत के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को नया बंगला 1, पंडित रविशंकर शुक्ला लेन में आवंटित कर दिया है। पार्टी का पुराना बंगला उसके लिए तमाम खट्टी-मीठी यादें देने वाला साबित हुआ है। अब नया बंगला आम आदमी पार्टी के लिए क्या उपलब्धियां लेकर आता है, यह देखने वाली बात होगी। 



दरअसल, इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले अरविंद केजरीवाल और उनके अन्य बड़े-बड़े साथियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया। अन्ना हजारे के नाम का सहारा लेते हुए केजरीवाल ने अपनी पहचान को आम लोगों के बीच पहुंचा दिया। वे देश ही नहीं, पूरी दुनिया में मीडिया की सुर्खियां बन गए। उनकी वैकल्पिक राजनीति की बात लोगों के दिलों को छूने लगी। राजनीतिक पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी के गठन का निर्णय हुआ तो वे पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरा बनकर उभरे। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक बड़ी राजनीतिक सफलताएं अर्जित कीं। 


206, राउज एवेन्यू के वर्तमान पते पर पार्टी ने बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित कीं। दिल्ली में लगातार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना हो या पंजाब में अपनी सफलता के झंडे गाड़ना, पार्टी ने इसी पते पर यह सफलता हासिल की। 26 नवंबर 2012 को गठित हुई आम आदमी पार्टी ने अपने गठन के केवल 12 वर्षों के अंदर अप्रैल 2023 में ही राष्ट्रीय पार्टी बनने की सफलता हासिल कर ली। उसने यह सफलता ऐसे समय में हासिल की जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया जैसे बड़े-बड़े पुराने दलों की राष्ट्रीय मान्यता उनके घटते जनाधार के कारण समाप्त कर दी गई।  

दाग भी लगे
लेकिन पुराने कार्यालय में आम आदमी पार्टी ने केवल सफलताएं ही नहीं अर्जित कीं। उसे बड़ी असफलताओं का दंश भी वर्तमान कार्यालय में ही झेलना पड़ा। पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जेल चले गए। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता सत्येंद्र जैन एक मामले में जेल में हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद स्वयं वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शराब घोटाले के आरोप में जेल में हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी इस मामले में जेल गए। अपने वरिष्ठ नेताओं के जेल जाने के कारण आम आदमी पार्टी की छवि को बड़ा नुकसान हुआ है। अमानतुल्लाह खान जैसे उसके दूसरे नेता भी अलग-अलग मामलों में समय-समय पर जेल गए। उसके पूर्व मंत्री संदीप की एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थितियों में वीडियो वायरल होने से भी पार्टी की छवि को काफी नुकसान हुआ था। 

पार्टी के अस्तित्व पर प्रश्न
भारत के राजनीतिक इतिहास में संभवतः यह पहला मामला है जब किसी पार्टी को ही किसी अपराध के मामले में आरोपित बना दिया गया हो। प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी को शराब घोटाले का आरोपी बना दिया है। बड़े नेताओं के जेल में रहने के कारण और पार्टी के ही शराब घोटाले में आरोपित होने के कारण अब पार्टी के भविष्य को लेकर भी प्रश्न खड़े किए जाने लगे हैं। 

अपने शीर्ष नेताओं के साथ न रहने के बाद भी पार्टी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने का मन बना चुकी है। वह इसके लिए अभी से टॉप पांच गारंटियों के साथ जनता के बीच जाने लगी है। देखना होगा कि पार्टी का नया पता, जिस पर उसे 15 दिनों के अंदर 10 अगस्त तक शिफ्ट कर देना है, अरविंद केजरीवाल के लिए क्या लेकर आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed