{"_id":"6aa9efa0c4d3d885fa06a8ba","slug":"hospitals-patient-bills-iv-set-maharashtra-ias-tukaram-munde-raises-question-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों के बिल में मरीजों से कितनी वसूली?: 11 रुपये का आईवी सेट 325 में, आईएएस तुकाराम मुंढे ने उठाया सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अस्पतालों के बिल में मरीजों से कितनी वसूली?: 11 रुपये का आईवी सेट 325 में, आईएएस तुकाराम मुंढे ने उठाया सवाल
Wed, 16 Sep 2026 06:53 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:53 AM IST
सार
अस्पतालों के भारी बिल में मेडिकल सामान की कीमतों को लेकर आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने सवाल उठाए हैं। सर्वे में कुछ सामान की खरीद कीमत और एमआरपी में कई गुना अंतर सामने आया। तुकाराम मुंढे ने क्या कहा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
तुकाराम मुंढे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए इलाज जरूरी है, इसके लिए उससे भारी भरकम बिल थमा दिया जाता है। लेकिन, मरीज को उसके इलाज में इस्तेमाल बहुत सारी चीजों की कीमत तय किए जाने का पूरा हिसाब नहीं दिया जाता। महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर अपने कड़े रुख से चर्चा में आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने अब अस्पताल के बेहिसाब बिल पर सवाल उठाया है।
मुंढे ने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्य में अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स के एक सर्वे का हवाला देते हुए सवाल उठाया है। सर्वे में कुछ जरूरी मेडिकल सामान की खरीद कीमत और उसकी एमआरपी के बीच कई गुना का अंतर सामने आया। मसलन, एक आईवी इन्फ्यूजन सेट 11.05 रुपये में खरीदा गया, लेकिन उसकी एमआरपी 325 रुपये थी। यानी ट्रेड कीमत के मुकाबले करीब 2,841 प्रतिशत का अंतर। इसी तरह 6.75 रुपये की सिरिंज पर 57.20 रुपये और 29.41 रुपये के कैथेटर पर 310 रुपये वसूले जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: सियासत: भाजपा में असमंजस, बढ़ रही बागी तृणमूल सांसदों की बेचैनी; क्या पार्टी की बंगाल इकाई का विरोध बना कारण?
विज्ञापन
इन उत्पादों के लिए मरीज के पास कोई विकल्प भी नहीं
मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि ये ऐसे उत्पाद नहीं हैं जिन्हें मरीज अपनी इच्छा से खरीदता है। अस्पताल में भर्ती व्यक्ति के पास न तो अलग-अलग दुकानों पर जाकर कीमत पता करने का विकल्प होता है और न ही इलाज के बीच इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री पर मोलभाव करने की गुंजाइश। उसे जो बिल दिया जाता है, उसका भुगतान करना ही पड़ता है। मुंढे ने सवाल को सिर्फ महंगी मेडिकल सामग्री तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे मरीज के सूचना के अधिकार से जोड़ा है।