{"_id":"61b90b9ad01be33d0e294fd6","slug":"horse-carriage-caught-fire-during-wedding-procession-and-groom-narrowly-saved-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: बारात के दौरान घोड़ा बग्घी में लगी आग, बाल-बाल बचा दूल्हा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: बारात के दौरान घोड़ा बग्घी में लगी आग, बाल-बाल बचा दूल्हा
Wed, 15 Dec 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:03 AM IST
सार
दूल्हे की घोड़ा गाड़ी में कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। पटाखों में चिंगारी के जाने से उन्होंने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
घोड़ा बग्गी में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में बारात के दौरान दूल्हे के घोड़ा बग्घी में आग लग गई। हालांकि दूल्हे या किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक मामला पंचमहल जिले का है यहां एक शख्स की बारात बड़ी धूमधाम से आगे बढ़ रही थी तभी बग्घी में आग लग गई।
विज्ञापन
दूल्हे के साथ घोड़ा बग्घी में कुछ बच्चे भी बैठे थे, घोड़ागाड़ी विवाह स्थल की ओर बढ़ रही थी, लोग बारात में नाच रहे थे और पटाखे फोड़े जा रहे थे। दूल्हे की घोड़ा गाड़ी में कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। पटाखों में चिंगारी के जाने से उन्होंने आग पकड़ ली और घोड़ा बग्घी में लगे घोड़े सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
अचानक लगी आग से इलाके में दहशत फैल गई। राहगीरों ने आस-पास की दुकानों से आग बुझाने के लिए दौड़ लगाई और दूल्हे और शादी पार्टी के अन्य सदस्यों को समय पर बचाते हुए आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन