{"_id":"5f94e61dc0cabb54b357e1b6","slug":"honeymoon-trip-to-qatar-costs-mumbai-couple-dearly-relative-packs-drugs-in-luggage-ncb-comes-to-their-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर की हनीमून यात्रा जोड़े को पड़ी महंगी, रिश्तेदार ने बैग में रखा ड्रग्स, बचाव के लिए पहुंची एनसीबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कतर की हनीमून यात्रा जोड़े को पड़ी महंगी, रिश्तेदार ने बैग में रखा ड्रग्स, बचाव के लिए पहुंची एनसीबी
Sun, 25 Oct 2020 08:20 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 25 Oct 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मुंबई के एक जोड़े को कतर की हनीमून यात्रा भारी पड़ गई। कतर में लैंड करते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया। दरअसल, मामला ड्रग्स से जुड़ा हुआ है। जोड़े की पहचान ओनिबा और शारिक के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से ड्रग्स मामले में कतर की जेल में बंद हैं। एक रिश्तेदार ने उनके लिए कतर की एक ट्रिप का आयोजन किया, लेकिन मुंबई से रवाना होने से पहले ही उसने जोड़े के बैग में चार किलो हशीश रख दी।
विज्ञापन
तबस्सुम रियाज कुरैशी के रूप में पहचानी गई रिश्तेदार ने जोड़े को शादी के उपहार के रूप में 6 जुलाई, 2019 को कतर की यात्रा की व्यवस्था की। जैसे ही पति-पत्नी हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, उन्हें अपने सामान में कथित रूप से ड्रग्स रखने के आरोप में जेल ले जाया गया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब घटना हुई थी तब ओनिबा गर्भवती थी। तबस्सुम ने दंपति को बताया था कि पैकेज में दोहा में रहने वाले दोस्त के लिए तंबाकू था। बाद में, एक कतरी अदालत ने दंपति को 10 साल की जेल की सजा सुनाई और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। अब, मुंबई पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक साल की जांच ने निष्कर्ष निकाला है कि दंपति को उनकी चाची ने धोखा दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर ड्रग्स सेवन को लेकर देश में क्या है कानून और क्या हो सकती है सजा?
तबस्सुम और उसके सहयोगी निजाम कारा को पिछले साल मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, उन्हें इस साल सितंबर में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि पुलिस ने उनके कब्जे से 220 ग्राम नशीली गोलियां, 18 ग्राम कोकीन, 8 ग्राम एमडीएमए, 9 ग्राम मेथ बरामद की।
एनसीबी ने 14 अक्तूबर को निजाम और शहीदा नाम की एक महिला को चंडीगढ़ में 1.4 किलोग्राम चरस जब्त करने के मामले में गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ से पता चला कि दंपति को उन्होंने और उनकी सहयोगी तबस्सुम ने कतर भेजा था और ड्रग्स को सामान में छिपा दिया था। फिलहाल, तबस्सुम फरार चल रही है।
पिछले साल 27 सितंबर को, ओनिबा के पिता शकील अहमद कुरैशी ने एनसीबी को पत्र लिखकर दोनों की रिहाई के लिए मदद मांगी। गुरुवार को, एनसीबी के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने एजेंसी के मुंबई कार्यालय का दौरा किया और दंपति सहित वर्तमान मामलों का जायजा लिया।
एनसीबी ने संकेत दिया है कि वह राजनयिक चैनलों के माध्यम से कतरी अधिकारियों से संपर्क करेगी और जोड़े की रिहाई की मांग करेगी। ओनिबा ने इसी साल मार्च में अपने बच्चे को जन्म दिया।