फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home ministry said, State should take fire safety measures in nursing homes and hospitals

सुरक्षा समीक्षा : गृह मंत्रालय ने कहा- नर्सिंग होम और अस्पतालों में अग्निसुरक्षा के उपाय करें राज्य

Thu, 06 May 2021 02:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 May 2021 02:25 AM IST
सार

  • शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिखा है

विज्ञापन
home ministry said, State should take fire safety measures in nursing homes and hospitals
अस्पताल में लगी आग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अस्पतालों और नर्सिंग होम में आग लगने की घटनाएं रोकने के लिए विस्तृत सुरक्षा समीक्षा करने को कहा है।

विज्ञापन


बुधवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय में हुए कई हादसों के मद्देनजर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


भल्ला ने लिखा है कि गर्मी के मौसम में अस्पताल की वायरिंग पर ज्यादा भार होने से शॉर्ट सर्किट की आशंका रहती है, जिससे आग लगने पर लोग मारे जाते हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान होता है। गृह सचिव ने कहा है कि अस्पताल चाहे सरकारी हो या निजी, इनमें आग रोकने की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों स्वास्थ्य, ऊर्जा और अग्नि विभागों के साथ मिलकर विस्तृत समीक्षा कर कार्ययोजना तैयार करें। इस दौरान कोरोना अस्पतालों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।


मंत्रालय का कहना है कि फील्ड स्तर के अधिकारियों को अंदरूनी वायरिंग की जांच और सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों और नर्सिंग होम का दौरा करना चाहिए। अगर वहां कोई खामी मिलती है तो तत्काल समाधान और कार्रवाई की जानी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed