{"_id":"5d6785bb8ebc3e93c52ee03a","slug":"home-ministry-said-non-inclusion-of-name-in-nrc-does-not-amount-to-him-being-declared-foreigner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने कहा- एनआरसी में नाम शामिल न होने पर कोई व्यक्ति विदेशी घोषित नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय ने कहा- एनआरसी में नाम शामिल न होने पर कोई व्यक्ति विदेशी घोषित नहीं होगा
Thu, 29 Aug 2019 02:16 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
31 अगस्त को नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) की अंतिम सूची का प्रकाशन होना है। उससे पहले कई ऐसे लोग हैं जिनका किसी कारणवश सूची में नाम शामिल नहीं हो पाया है। वह लोग असंमजस में हैं। उन्हें राहत देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि सूची में नाम शामिल न होने से वह विदेशी घोषित नहीं हो जाते।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'किसी शख्स का एनआरसी में नाम शामिल न होने से वह विदेशी घोषित नहीं हो जाता है। अंतिम एनआरसी सूची में छूटे प्रत्येक व्यक्ति विदेशी न्यायाधिकरण में अपील कर सकते हैं। इसके लिए विदेशी ट्रिब्यूनल्स की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।'
विज्ञापन
Spox, Ministry of Home Affairs: Non-inclusion of a person's name in National Register of Citizens doesn't amount to his/her being declared a foreigner. Every individual left out from final NRC can can appeal to Foreigners Tribunals, an increased no. of which are being established
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 29, 2019