MHA on Nowgam Blast: गृह मंत्रालय ने कहा- विस्फोट के कारणों की पड़ताल जारी, फरीदाबाद से जब्त सामान में धमाका
MHA on Nowgam Blast: जम्मू-कश्मीर के नौगाम में थाने के भीतर हुए धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक के सैंपल का फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी के दौरान अचानक विस्फोट हुआ। फिलहाल धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - Gujarat ATS Action: गुजरात एटीएस ने आईएसआई की साजिश नाकाम की, पंजाब के लिए वांछित आतंकी को किया गिरफ्तार
'विस्फोटक के सैंपल लेने के दौरान हुआ धमाका'
उन्होंने बताया कि कल रात लगभग 11:20 बजे, नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर एक दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक विस्फोट हुआ। एक आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान, विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था और पुलिस स्टेशन के एक खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था। जांच की मानक प्रक्रिया के तहत विस्फोटक के सैंपल लिए जा रहे थे। फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने के दौरान आकस्मिक विस्फोट हुआ।
VIDEO | Delhi: On the explosion at J&K’s Nowgam Police Station, Prashant Lokhande, Joint Secretary (J&K Division), MHA, says, “Yesterday, at around 11:20 pm, an unfortunate accidental explosion took place inside the Nowgam Police Station. During the investigation of a terror… pic.twitter.com/tDLyHN3SxE
— Press Trust of India (@PTI_News) November 15, 2025
धमाके में कई लोगों की मौत- प्रशांत लोखंडे
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (जम्मू-कश्मीर प्रभाग) प्रशांत लोखंडे ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद विस्फोटकों को अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति के कारण उनके सैंपल को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही थी। हालांकि, प्रक्रिया के दौरान अचानक हुए धमाके में कई लोगों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें - Winter: हिमाचल-कश्मीर में गलन, बंगाल-झारखंड में शीतलहर का अलर्ट, सर्दी की रफ्तार बढ़ी
पुलिस स्टेशन में धमाके की जांच जारी- गृह मंत्रालय
उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल हुए लोगों को तुरंत चिकित्सा के लिए ले जाया गया। पुलिस स्टेशन में हुए धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। सरकार इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.