फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home ministry has tightened the security of delhi by increasing CAPF companies in capital

कोरोना वायरस: लॉकडाउन के बीच दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, 10 हजार जवानों की तैनाती

Thu, 02 Apr 2020 05:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 02 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
home ministry has tightened the security of delhi by increasing CAPF companies in capital
दिल्ली में सुरक्षाबलों की तैनाती - फोटो : ANI

कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग के बीच केंद्र सरकार ने राजधानी में सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में सीएपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ा दी है। देश की राजधानी में सीएपीएफ की 100 कंपनियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में सीएपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ा दी है। सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इन कंपनियों में करीब 10,000 जवानों की तैनाती बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे बताया कि फरवरी से अलग-अलग बैचों में राष्ट्रीय राजधानी में इन इकाइयों को तैनात किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक कंपनी में करीब 100 जवानों की क्षमता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाबलों की कितनी कंपनियां शामिल

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 41 कंपनियां 
  • रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 7 कंपनियां 
  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 17 कंपनियां 
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 6 कंपनियां 
  • सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 16 कंपनियां
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 13 कंपनियां शामिल हैं।

कोरोना वायरस का कहर

कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में  करीब 47 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 935,957 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह महामारी दुनियाभर के 203 देशों में कहर बन कर टूटी है। भारत की बात करें तो यहां अब तक कोरोना वायरस महामारी के कारण 50 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 1965 पहुंच गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed