फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home ministry gathering information will take big and tough decisions Anurag Thakur on security breach during PM Modis Punjab visit

PM Modi Security Breach: अनुराग ठाकुर बोले- गृह मंत्रालय जानकारी जुटा रहा, बड़े और कड़े फैसले लेंगे

Thu, 06 Jan 2022 04:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Jan 2022 04:41 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में बीते दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। इस मामले में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं, गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है। देश की न्याय व्यवस्था सभी को न्याय देती है।

विज्ञापन
Home ministry gathering information will take big and tough decisions Anurag Thakur on security breach during PM Modis Punjab visit
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा उल्लंघन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीते दिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। इस मामले में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं, गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है। देश की न्याय व्यवस्था सभी को न्याय देती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय मामले से जुड़ी हर जानकारी जुटा रहा है। इसके बाद बड़े और कड़े फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक के मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें कई मंत्रियों ने इस घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसी कार्रवाई करने की मांग की, जो मिसाल बने। 
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस वहां कुर्सी गिन रही है और देश उनकी करतूते। एक आपराधिक साजिश पर अहंकारिक कुतर्क दिए जा रहे हैं। इस आपराधिक साजिश पर कांग्रेस को जरा सी भी शर्म नहीं है जिससे साफ होता है कि इसका मास्टरमाइंड कौन है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्या है मामला
बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान  हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। लिहाजा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलावा पीएम सिक्योरिटी के तमाम अधिकारियों के चेहरे पर शिकन पैदा होना जायज था। इसके बाद से पंजाब में सियासत गरमा गई थी।

महा मृत्युंजय जाप करने की तैयारी में भाजपा
इससे पहले भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित करने का फैसला किया। देश के अलग अलग हिस्सों में पार्टी महा मृत्युंजय जाप करने की तैयारी कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में भाजपा महासचिव अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम और बैजयंत पांडा कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुफा मंदिर में महा मृत्युंजय जाप किया। महाकालेश्वर और
ओंकारेश्वर में भी पूजा-अर्चना का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed