फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry canceled Black List of Indian Origin People

गृह मंत्रालय ने रद्द की भारतीय मूल के लोगों की 'काली सूची', मिलेगा नियमित वीजा

Tue, 07 May 2019 04:34 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 07 May 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry canceled Black List of Indian Origin People
सांकेतिक तस्वीर

गृह मंत्रालय ने भारतीय मूल के उन लोगों की ‘काली सूची’ को समाप्त कर दिया है जिन्होंने भारत में कथित उत्पीड़न की याचिका के तहत विदेश में शरण ली थी। इनमें अधिकतर सिख थे। भारतीय मिशन इस तरह की सूची रखते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि ऐसे लोगों को नियमित वीजा और भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई) कार्ड भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


भारतीय मूल के शरणार्थियों को भारतीय मिशनों ने वीजा देने से इनकार कर दिया था और तब से उन्होंने भारत में कथित उत्पीड़न की बात कहकर विदेश में शरण ली थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि मंत्रालय ने अब ऐसी किसी भी स्थानीय सूची को रखना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


अब ऐसे शरणार्थी और उनके परिवार के सदस्य, जो भारत सरकार की मुख्य प्रतिकूल सूची में नहीं हैं, उन्हें उस देश के विदेशियों के अनुसार वीजा और वाणिज्यिक सेवा दी जाएगी जिसमें वे रहते हैं। इस तरह के भारतवंशियों में अधिकतर सिख हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे अगर कम से कम दो साल तक सामान्य भारतीय वीजा रखते हैं तो ओसीआई कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed