{"_id":"5aad08a74f1c1b01768b5d08","slug":"home-minister-rajnath-singh-talking-about-uttar-pradesh-bypoll-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव में मिली हार पर बोले राजनाथ सिंह, अब हमें पता चला ऐसा भी हो सकता है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी उपचुनाव में मिली हार पर बोले राजनाथ सिंह, अब हमें पता चला ऐसा भी हो सकता है
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादी सरगना हाफिज सईद को राजनीतिक वैधता देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि देश की अखंडता को बरकरार रखने के लिए सुरक्षा बल जरूरत पड़ने पर नियंत्रण रेखा पार कर सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू- कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान चाहती है। सरकार की तरफ से नियुक्त वार्ताकार बातचीत करने के इच्छुक किसी भी पक्ष से वार्ता को तैयार हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘हम न केवल भारत की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि देश की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर सीमा भी पार कर सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने सितम्बर 2016 में नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लांच पैड पर सर्जिकल हमले किए थे। साथ ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए उन्हें काफी क्षति पहुंचाई थी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ दोस्ताना संबंध रखना चाहता है लेकिन पाकिस्तान इसके लिए इच्छुक नहीं है। बल्कि वह लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक और 26/11 हमले के सरगना हाफिज सईद को ‘राजनीतिक वैधता’ दे रहा है।
विज्ञापन
हाल में यूपी उपचुनाव के परिणाम पर राजनाथ ने कहा हमने इनसे सबक ले लिया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में ऐसा न हो। उन्होंने कहा, ‘हो गया, आगे नहीं होगा। हमें पता चला ऐसा भी हो सकता है।’