फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home minister rajnath singh slams pakistan for kashmir issue

गृहमंत्री राजनाथ बोले- किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे

Sat, 03 Feb 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
Home minister rajnath singh slams pakistan for kashmir issue
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को फटकार लगाई है। 
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि 'हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत को परेशान करने और तोड़ने की बात करता है। जिसके लिए वह कश्मीर में नापाक हरकतें करता है और कहता है कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। लेकिन किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा।'
 



त्रिपुरा के अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि 'मैं यकीन दिलाता हूं कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार आती है तो आम नागरिकों की नहीं बल्कि सीपीएम के लोगों की भी सुरक्षा पुख्ता की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आम बजट पर उन्होंने कहा कि 'इस बार के बजट में देश के 10 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा गया है। देश की जनता के स्वास्थ्य के भार को हमारी सरकार ने अपने कंधों पर ले लिया है।' 

यूपीए सरकार पर राजनाथ ने कहा कि 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लीडरशीप में 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा लेकिन लोग कहते  हैं कि उनकी छवि एक साफ नेता का थी पर उनकी लीडरशीप में ही 4 लाख भ्रष्टाचार हुआ था।'

गौरतलब है कि वाममोर्चा शासित त्रिपुरा में इस महीने की 18 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 सीटों के लिए कुल 307 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं बीजेपी इस चुनाव में  51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि 9 सीटें अपनी गठबंधन के घटकों (इनडीजिनस पीपुल्स फ्रांट ऑफ त्रिपुरा) के लिए छोड़ दी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed