{"_id":"58cbe01a4f1c1b2a5a32a53f","slug":"home-minister-rajnath-singh-in-loksabha-on-home-ministry-grants","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में बोले राजनाथ, गृहमंत्रालय ने किया बजट का रिकॉर्ड इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा में बोले राजनाथ, गृहमंत्रालय ने किया बजट का रिकॉर्ड इस्तेमाल
amarujala.com- Written by : हर्षित गौतम
Updated Fri, 17 Mar 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
लोकसभा में गृहमंत्रालय के अनुदानों का जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सलवादी क्षेत्रों में माओवाद कमजोर हुआ है। सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर भी गृहमंत्री ने सदन में अपनी बात रखी।
विज्ञापन
उन्होंने सांप्रदायिक घटनाओं के आंकड़े भी इस दौरान सदन के सामने पेश किए। राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्भया प्रजोक्ट के तहत दो योजनाएं शुरू की गई हैं। जिसमें एक में 23.3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरे जरूरत के मुताबिक लगाए हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय के अनुदान में इस वर्ष में वृद्धि हुई है। राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि इस वर्ष गृहमंत्रालय ने रिकॉर्ड बजट खर्च किया है। इससे पहले ये खर्च नहीं हो पा रहा था। हमने 91 प्रतिशत बजट का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन