फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home minister AmitShah is speaking at the launch of various development projects in Chennai

चेन्नई में बोले अमित शाह, मोदी सरकार तमिलनाडु के साथ चट्टान की तरह खड़ी है

Sat, 21 Nov 2020 06:44 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 21 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Home minister AmitShah is speaking at the launch of various development projects in Chennai
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

दो दिन के दौरे पर चेन्नई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं तमिलनाडु की जनता को बताना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार, एनडीए सरकार चट्टान की तरह तमिलनाडु के साथ खड़ी है और तमिलनाडु के विकास के लिए संकल्पित है।

विज्ञापन


भारत के इतिहास में तमिल संस्कृति सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक
उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में तमिल संस्कृति सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है, जिसने हमेशा विश्वभर में भारत को यश दिलाया है। सांस्कृतिक क्षेत्र, विज्ञान, कला, शिल्प शास्त्र या स्वतंत्रता का आंदोलन हो, तमिल संस्कृति के योगदान को कभी कोई भुला नहीं सकता।
विज्ञापन


पलानीस्वामी जी के नेतृत्व में तमिलनाडु सबसे अच्छा राज्य बन सकता है
अमित शाह ने कहा, महान एमजीआर और लोकनेत्री जयललिता जी के नेतृत्व में जिस तरह से तमिलनाडु ने विकास किया था, मुझे भरोसा है कि पलानीस्वामी जी के नेतृत्व में तमिलनाडु इसी रास्ते पर आगे बढ़कर देश का सबसे अच्छा राज्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के 45 लाख किसानों को 4,400 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे गए। ग्रामीण सहकारी बैंक और आरआरबी के माध्यम से 30,000 करोड़ रुपये किसानों को अलग से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अन्य विकसित देशों से भी अच्छे से कोरोना का मुकाबला कर पाया
कोरोना महामारी को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है। पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस महामारी का डटकर सामना किया है। आंकड़ों को देखें तो भारत अन्य विकसित देशों से भी अच्छे से कोरोना का मुकाबला कर पाया है। शाह ने कहा केवल सरकार और उसकी मशीनरी ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 130 करोड़ भारतीय कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।


मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी
गृह मंत्री ने कहा कि मैं सभी सुरक्षा बलों के जवानों का अभिनंदन करना चाहता हूं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को सुरक्षित किया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी, देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा और दुनिया भर में भारत का नाम और सम्मान आसमान छूते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed