फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shahs announcement, Women will get 33 per cent reservation in government jobs in Tripura

गृहमंत्री अमित शाह का एलान : त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा

Tue, 08 Mar 2022 03:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Mar 2022 03:14 PM IST
सार

त्रिपुरा में भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shahs announcement, Women will get 33 per cent reservation in government jobs in Tripura
अगरतला में सभा को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एलान किया कि त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

त्रिपुरा में भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही। शाह ने कहा, 'मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इन 4 साल में हमने त्रिपुरा को संभालने का काम किया है। अगले साल जब 5 साल हो जाएंगे तो उसके बाद एक मौका और दे दीजिए, हम त्रिपुरा को देश में नंबर एक राज्य बनाएंगे।' 

विज्ञापन


 वाम दलों पर साधा निशाना
गृह मंत्री ने कहा, 'जहां-जहां कम्युनिस्टों की सरकार होती है, वहां राजनीतिक विरोधियों के खून से होली खेली जाती है। लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि त्रिपुरा में राजनीतिक हत्याओं पर पूर्ण विराम लगाने का काम हमारे मुख्यमंत्री विप्लब देव जी ने किया है।'  25 साल तक कम्युनिस्टों ने यहां गरीबों के नाम पर राज किया, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा और अन्य दलों के 39 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने पूर्वोत्तर को दिया अष्ट लक्ष्मी का स्वरूप
शाह ने कहा कि पहले त्रिपुरा में उग्रवाद, घुसपैठ, बंद, तनाव, भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी। आज पूरे नॉर्थ ईस्ट को पीएम नरेंद्र मोदी ने अष्ट लक्ष्मी का स्वरूप देकर विकास, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स, इंवेस्टमेंट और जैविक खेती का बड़ा हब बनाने का काम किया है। शाह ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनने के चार साल बाद मैं देख रहा हूं कि जो त्रिपुरा पहले ड्रग्स और नशे के कारोबार से त्रस्त था, वो त्रिपुरा आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।त्रिपुरा के हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। 

गृह मंत्री ने कहा, 'हमारे देश की आजादी को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। साथ ही खूबसूरत त्रिपुरा को भी बने हुए 50 साल पूरे हो गए हैं। 25 साल तक कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा में राज किया था। 2015 में जब मैं यहां आया था, हर कोई यहां त्राहिमाम कर रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed