Amit Shah Corona Positive: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
विज्ञापन विज्ञापन— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020
एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम जाएगी मेदांता
गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य का जायजा लेने एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जाएगी। जाएगी टीम। यह जानकारी समाचार एजेंसी को सूत्रों के हवाले से मिली है।
A team of doctors, led by AIIMS Director Dr Randeep Guleria, is likely to visit Medanta hospital (in Gurugram) to see Union Home Minister Amit Shah, for #COVID19 treatment: Sources at AIIMS confirm to ANI https://t.co/Ed8nxegWdw
— ANI (@ANI) August 2, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
केंद्रीय गृह मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।'
अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।
आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। https://t.co/z92S0ZrCVm
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 2, 2020
जेपी नड्डा ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह के जल्दी ठीक होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'
माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 2, 2020
पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले
बता दें कि देशभर में देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है। भारत में इस महामारी के कारण अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है।
भारत में रिकवरी रेट 65.44 फीसदी
भारत में रविवार को कोरोना महामारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 11 लाख से अधिक हो गई, जिनमें से 51,000 मरीज 24 घंटे में स्वस्थ हुए जो अभी तक सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 65.44 फीसदी हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस से अब भी 5,67,730 लोग संक्रमित हैं, जो कुल मामलों का 32.43 प्रतिशत है। सभी संक्रमित लोग या तो अस्पतालों में चिकित्सा निगरानी में हैं या घर पर पृथक-वास में रह रहे हैं।