फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah said No one citizenship will be taken from CAA Rahul Kharge or Owaisi

CAA: गृहमंत्री अमित शाह बोले- कानून से किसी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी, झूठ बोल रहे हैं राहुल, खरगे और ओवैसी

Wed, 13 Mar 2024 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2024 06:35 AM IST
सार

तेलंगाना के भाजपा पोलिंग बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए के जरिये हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah said No one citizenship will be taken from CAA Rahul Kharge or Owaisi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए लागू करने को जायज ठहराते हुए कहा, हमने कहा था कि हम सीएए लाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया। आजादी के बाद कांग्रेस और हमारे संविधान निर्माताओं का यह वादा था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक तौर पर उत्पीड़ित लोगों को भारत आने पर नागरिकता प्रदान की जाएगी, लेकिन तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया।

विज्ञापन

तेलंगाना के भाजपा पोलिंग बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए के जरिये हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मानित किया है। यहां भाजपा सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए के कारण कोई भी नागरिक अपनी नागरिकता नहीं खोएगा। सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। ओवैसी, खरगे और राहुल गांधी सब झूठ बोल रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों की नागरिकता चली जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन

अपमानित महसूस कर रहे लोगों का किया सम्मान
गृह मंत्री ने कहा, पाकिस्तान और बांग्लादेश से लाखों-करोड़ों लोग अपनी आस्था और सम्मान को बचाने के लिए भारत आए, लेकिन उन्हें नागरिकता नहीं दी गई। उन्होंने अपने देश में खुद को अपमानित महसूस किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीएए के जरिये हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख शरणार्थियों को नागरिकता देकर उनका सम्मान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने 23 साल में एक भी दिन नहीं ली छुट्टी
पीएम मोदी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने पिछले 23 सालों में उन्हें एक भी दिन की छुट्टी लेते नहीं देखा। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, वह हर तीन महीने में 45 दिन की छुट्टी लेते हैं। पीएम मोदी सभी से भारत में छुट्टियां मनाने को कहते हैं, लेकिन वह इटली, इंग्लैंड और अमेरिका जाते हैं क्योंकि उन्हें यहां गर्मी लगती है।

सरकार ने दस वर्षों तक भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया
शाह ने कहा, सरकार ने पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण, लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक को खत्म करने और देश के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने जैसी मोदी सरकार की कुछ उपलब्धियों को रेखांकित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed