Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah on two day visit to Karnataka from Saturday

दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर शाहः रैपिड एक्शन फोर्स के बटालियन सेंटर की रखी आधारशिला, रूठों को भी मनाएंगे

Sat, 16 Jan 2021 05:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 16 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah on two day visit to Karnataka from Saturday
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचे। बंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शाह का स्वागत किया। शाम को उन्होंने शिवमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखी। शाह अपने कर्नाटक दौर के दौरान राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज विधायकों को मनाने का काम करेंगे। वह बेलगावी जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे व कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन


बटालियन सेंटर की लागत 230 करोड़ 
शिवमोगा के कायर्क्रम में उन्होंने कहा, 'आज मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि CRPF के रैपिड एक्शन फोर्स की 97वीं बटालियन का यहां शिलान्यास हो रहा है। 230 करोड़ की लागत से यहां निर्माण कार्य होगा। प्रशासनिक भवन, निवास केंद्र, अस्पताल, केंद्रीय स्कूल और खेल-कूद के स्टेडियम यहां खुलने जा रहे हैं।' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 

रैपिड एक्शन फोर्स के सेंटर का भूमिपूजन
भद्रावती रैपिड एक्शन फोर्स सेंटर का भूमिपूजन भी किया। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुररपा भी मौजूद थे। बल के 97वें बटालियन के मुख्यालय के लिए कर्नाटक सरकार ने 50.29 एकड़ जमीन आवंटित की है।
 


उनका दूसरा कार्यक्रम बंगलुरु में निर्धारित है, जहां वह इमरजेंसी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS vehicles) को हरी झंडी दिखाएंगे। बंगलुरु में ही वह पुलिस गृह योजना का उद्घाटन करेंगे। इसी तरह अमित शाह रविवार को भी कर्नाटक में ही रहेंगे। वह बेलगावी जिले में एक एथेनॉल प्रोजेक्ट का उद्धाटन करेंगे। बेलगावी में ही वह एक अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बेलगावी में दोपहर बाद तीन बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी साथ रहेंगे।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद निकाय चुनाव प्रचार के लिए दक्षिण भारत का दौरा किया था। बहरहाल, अमित शाह का कर्नाटक दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में बीएस येदियुरप्पा सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर विवाद चल रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के खिलाफ कई विधायक बगावती तेवर अपना चुके हैं। अमित शाह अपने कर्नाटक दौर पर इन विधायकों को भी मनाने का काम करेंगे।


पार्टी बैठक में रूठों को मनाएंगे शाह
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का विरोध खुद की पार्टी के ही विधायक कर रहे हैं। इन विधायकों का आरोप है कि जो भी पैसे देता है या ब्लैकमेल करता है उसे कैबिनेट में जगह मिल जाती है। विधायक एमपी रेणुकाचार्य तो इसकी शिकायत लेकर दिल्ली तक पहुंच गए। वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह कर्नाटक में भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे, जिसमें इस मसले को सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री थे। मंत्रिमंडल में सात सदस्यों की जगह खाली थी, जिन्हें भरा गया है। नए मंत्रियों में एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वर, अंगारा एस का नाम शामिल है। कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर घमासान जारी है। इस मंत्रिमंडल विस्तार से कई भाजपा नेता नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed