फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said in Gujarat BSF stands in border thats why I can sleep peacefully in new delhi

Amit Shah: शाह ने गुजरात में कहा- बॉर्डर पर BSF है, इसलिए मैं चैन से सो पाता हूं; बच्चों को खिलौने भी बांटे

Sat, 20 May 2023 11:10 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 20 May 2023 11:10 PM IST
सार

शनिवार को गृह मंत्री शाह ने गुजरात के देवभूमि द्वारका में नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग के स्थाई परिसर का भूमिपूजन किया। परिसर की लागत 470 करोड़ है। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ जवानों को संबोधित किया। शाह ने कहा कि भारत के बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान तैनात हैं, इस वजह से मैं दिल्ली में चैन से सो पाता हूं।

विज्ञापन
Amit Shah said in Gujarat BSF stands in border thats why I can sleep peacefully in new delhi
अमित शाह। - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे के लिए गुजरात पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। गृहमंत्री शाह ने यहां स्कूली बच्चों को टॉफियां और खिलौने बांटे। वहीं उन्होंने कोस्टल पुलिस के स्थाई परिसर का भूमिपूजन भी किया। यहां उन्होंने बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात है, इसलिए मैं दिल्ली में चैन से सो पाता हूं। 

विज्ञापन

 



भाजपा शासन में बढ़ी चौकसी
शनिवार को गृह मंत्री शाह ने गुजरात के देवभूमि द्वारका में नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग के स्थाई परिसर का भूमिपूजन किया। परिसर की लागत 470 करोड़ है। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ जवानों को संबोधित किया। शाह ने कहा कि भारत के बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान तैनात हैं, इस वजह से मैं दिल्ली में चैन से सो पाता हूं। यहां उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना और एनसीबी ने खुफिया विभाग की मदद से केरल के तट से एक साथ 12 हजार करोड़ के ड्रग्स का खेप पकड़ा है। वहीं, यूपीए शासनकाल के 10 सालों में सिर्फ 680 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा था। इससे पता चलता है कि हमारी सरकार में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 2018 में मंजूरी दी थी
अमित शाह ने आगे कहा कि पहले तटरक्षक, सीमा सुरक्षा बल और कोस्टल पुलिस के जवानों के ट्रेनिंग के लिए कोई स्पेशल प्रोग्राम था। लेकिन 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद इसकी कमी महसूस की गई कि देश की तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम होना चाहिए। इसलिए पीएम मोदी ने 2018 में ओखा में एनएसीपी के लिए मंजूरी दी थी। शाह ने कहा कि पीएम ने देश की सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र बनाया है। उनका मानना है कि देश की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ना है। शाह ने बताया कि एनएसीपी भारत की पहली अकादमी है, जो कोस्टल सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों को ट्रेनिंग देती है।

हाईवे सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं
गुजरात पहुंचे अमित शाह ने दावा किया कि 2019 के बाद से उनके लोकसभा क्षेत्र में चार साल के अंदर 16 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं पूरी की गईं हैं। वहीं पांचवे साल के लिए 5200 करोड़ की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। शाह ने काम की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 16 हजार 563 करोड़ में हाईवे सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। भाजपा ने लोगों के मांगने से पहले ही उन्हें सुविधाएं दी हैं।




स्कूल पहुंचे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह रामशे बालक खिलशे बालक अभियान के तहत गांधीनगर के बोरिज प्राइमरी विद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को खिलौने और मिठाइयां बांटी। शाह के हाथों खिलौने लेकर बच्चों के चेहरे पर चमक आ गई।
 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed