फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah Interview speaks on 2024 General Election Northeast Congress Rahul Gandhi News Updates

अमित शाह का तंज: पूर्वोत्तर के जिन राज्यों में कभी कांग्रेस की सरकार थी, वहां चुनाव में दिख जाएगी विपक्षी ताकत

Tue, 14 Feb 2023 11:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 14 Feb 2023 11:45 AM IST
सार

शाह ने दावा किया कि भारत ने पीएम मोदी की सरकार में सभी क्षेत्रों में विकास किया है। सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की वजह से देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Interview speaks on 2024 General Election Northeast Congress Rahul Gandhi News Updates
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कोई चुनौती है ही नहीं। उन्होंने कहा कि पूरा देश दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहा है। शाह ने किसी एक विपक्षी दल को भाजपा के लिए चुनौती बताने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया और कहा कि 2024 में जनता तय करेगी कि भाजपा के विपक्ष में कौन सी पार्टी खड़ी होगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि भले ही उन्होंने त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में प्रचार में हिस्सा न लिया हो। लेकिन पूर्वोत्तर के चुनावी नतीजे दिखा देंगे कि इन राज्यों में विपक्ष कितनी मजबूत है। शाह ने दावा किया कि भारत ने पीएम मोदी की सरकार में सभी क्षेत्रों में विकास किया है। सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की वजह से देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है और रक्षा क्षेत्र में आयात निर्भरता कम हुई है। 
विज्ञापन

शाह ने पूर्वोत्तर के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, "त्रिपुरा में, जब मैं एक गरीब परिवार के घर में खाना खाने गया, तो उन्होंने मुझे सिलेंडर, टॉयलेट, बिजली, नल का पानी और आयुष्मान भारत कार्ड दिखाया। यह सब एक गरीब परिवार के घर में पहुंच चुका है।" शाह ने कहा कि उस घर की महिला ने चावल की बोरी दिखाई और कहा कि वे अब इसे बेच सकते हैं, क्योंकि उन्हें केंद्र सरकार से राशन मिल रहा है। उनका पूरा घर प्लास्टर था और उनके चेहरे पर गर्व का एक भाव था। इस घटना का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि देश में बदलाव आया है और मुझे लगता है कि 2024 तक भाजपा के खिलाफ कोई प्रतियोगिता ही नहीं बचेगी। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed