फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home minister Amit Shah in Parliament on security breach at Priyanka Gandhi Residence

प्रियंका की सुरक्षा में सेंध: मेरठ की कांग्रेस नेता को राहुल समझ बैठे सुरक्षाकर्मी, तीन निलंबित

Tue, 03 Dec 2019 05:57 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Home minister Amit Shah in Parliament on security breach at Priyanka Gandhi Residence
केंद्रीय गृृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास स्थान पर सुरक्षा चूक के मामले पर केंद्रीय गृृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गृृह मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी और परिवार के लोग सुरक्षा नियंत्रण से नहीं गुजरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने सदन को बताया कि यह मामला 25 नवंबर का है। प्रियंका गांधी को सूचना मिली कि राहुल गांधी काले रंग की एसयूवी में उनसे मिलने आने वाले हैं।, लेकिन ठीक इसी समय एक दूसरी काली एसयूवी आई, जिसमें मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी थीं। 


उन्होंने कहा कि ठीक उसी समय इसी रंग की कार आई भी, यह एक इत्तेफाक था। इस वजह से कांग्रेस नेता शारदा त्यागी की कार को बिना सुरक्षा जांच के भीतर जाने दिया गया। इसके बावजूद हमने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। 

प्रेस में जाने के बजाय गोपनीय पत्र लिखें : 

अमित शाह ने सुरक्षा में चूक पर हो रही राजनीति का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की चिंता हो, तो प्रेस में जाने की बजाय कम्युनिकेशन पूरी तरह हो। हालांकि राजनीति करनी हो तो फिर कोई बात ही नहीं। वरना एक गोपनीय पत्र लिख सकते थे। हम जांच कर रहे हैं। 

शारदा त्यागी का आरोप, होम गार्ड के भरोसे सुरक्षा 

मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी ने आरोप लगाए हैं कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा होमगार्ड्स के भरोसे छोड़ी हुई है। उन्होंने कहा, 'जिस वाहन ने प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास पर सुरक्षा को तोड़ा, उसमें मैं मौजूद थी। मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और पार्टी को लेकर प्रतिबद्ध हूं। मुझे यह देखकर बहुत ही दुख हुआ कि सुरक्षा होमगार्ड्स के भरोसे छोड़ी हुई है। मैं पहली बार वहां गई थी और यह देखा।'

 

शारदा त्यागी ने आगे कहा, 'मैं उनके (प्रियंका गांधी वाड्रा) घर का पता नहीं जानती और मैंने इस बारे में कांग्रेस दफ्तर में फोनकर के पूछा। जब मैं वहां पहुंची तो देखा, सुरक्षाकर्मियों को यह चिंता भी नहीं थी कि कार में कौन बैठा है, तुरंत ही बैरिकेड हटा दिए गए और गेट खोल दिए गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed