{"_id":"679c8367536586f29f0dbf24","slug":"hoax-bomb-threat-to-veterinary-college-in-wayanad-know-all-about-it-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoax Bomb Threat: वायनाड में पशु चिकित्सा महाविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में कुछ भी नहीं मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hoax Bomb Threat: वायनाड में पशु चिकित्सा महाविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में कुछ भी नहीं मिला
Fri, 31 Jan 2025 01:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, वायनाड (केरल)
पीटीआई, वायनाड (केरल)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:31 PM IST
सार
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी में कुछ भी नहीं मिला और ईमेल लोगों में दहशत पैदा करने के लिए भेजा गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
केरल के वायनाड में शुक्रवार सुबह पूकोडे स्थित एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद परिसर की सघन जांच की गर्ठ। बम और डॉग स्क्वॉड ने संस्थान की गहन तलाशी ली, पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में पुलिस ने इसे झूठी खबर करार दिया।
विज्ञापन
निवेदिता पृथ्वीराज नाम के एक अकाउंट से एक ईमेल आया
केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति के एस अनिल के अनुसार, उनके और रजिस्ट्रार के आधिकारिक आईडी पर निवेदिता पृथ्वीराज नाम के एक अकाउंट से एक ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि पशु चिकित्सा महाविद्यालय और चेन्नई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में आईईडी रखे गए हैं।
विज्ञापन
बम रखने का कारण अफजल गुरु की अनुचित फांसी बताया गया
उन्होंने कहा, 'बम रखने का कारण अफजल गुरु की अनुचित फांसी बताया गया। इसमें कहा गया कि बम टी मारन नामक एक नक्सली नेता ने रखे थे। हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उन्होंने संस्थान की तलाशी के लिए बम और डॉग स्क्वॉड को मोर्चा सौंप दिया।'
विज्ञापन
तलाशी में कुछ भी नहीं मिला
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी में कुछ भी नहीं मिला और ईमेल लोगों में दहशत पैदा करने के लिए भेजा गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।