{"_id":"59895be34f1c1bf62d8b4568","slug":"hm-rajnath-singh-raises-question-on-rahul-gandhi-foriegn-trips-overs-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव मामले में बोले राजनाथ- राहुल को प्रोटोकॉल तोड़ने की आदत इसलिए हुआ हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पथराव मामले में बोले राजनाथ- राहुल को प्रोटोकॉल तोड़ने की आदत इसलिए हुआ हमला
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 08 Aug 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पत्थर से हमला होने का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठा। केंद्र की ओर से दी जाने वाली सुरक्षा पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल अक्सर प्रोटोकॉल तोड़ा करते हैं और इसी वजह से उनके ऊपर गुजरात में भी हमला हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब राहुल वहां गए थे, तो उन्होंने बुलेट प्रूफ कार इस्तेमाल क्यों नहीं की? राहुल के गुजरात जाने की जानकारी एसपीजी प्रोटेक्शन को थी और इसलिए उन्हें वहां पहुंच कर बुलेट प्रूफ कार भी दी गई, लेकिन राहुल ने मनमानी की और खुद की कार में रवाना हो गए।
विज्ञापन
इस बीच राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर बरती जाने वाली गोपनीयता पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया है। राजनाथ के मुताबिक राहुल गांधी ने पिछले दो सालों में करीब 120 दौरे किए हैं, जिनमें 100 से ज्यादा बार उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि वो कहां-कहां गए। राजनाथ ने यह भी पूछा कि आखिर अपने विदेश दौरों को राहुल गांधी छिपाना क्यों चाहते हैं। उन्हें और उनके परिवार को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है, फिर भी वो बिना एसपीजी के विदेश दौरों पर चले जाते हैं।
गृह मंत्री ने पूछा कि सरकार यह जानता चाहती है कि राहुल पिछले 2 सालों में 72 दिनों तक 6 विदेशी दौरों पर रहे, लेकिन ये नहीं बताया गया कि वे गए कहां थे। भले ही ये एसपीजी एक्ट का उल्लंघन न माना जाए, लेकिन सुरक्षा को भी नकारा नहीं जा सकता।
We want to know what is Rahul Gandhi trying to hide by not taking SPG along on foreign tours when he is a SPG protectee: HM in Lok Sabha
— ANI (@ANI_news) August 8, 2017