फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi in Gujarat's Banaskantha tour said Congress Party is with you

काफिले पर हुए हमले पर राहुल बोले- पीएम मोदी द्वारा घटना की निंदा नहीं करने से अफसोस

Sat, 05 Aug 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented By- अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By- अनंत पालीवाल Updated Sat, 05 Aug 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Gujarat's Banaskantha tour said Congress Party is with you
राहुल गांधी - फोटो : self
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को संसद भवन में पीएम मोदी पर जमकर बरसे। शुक्रवार को गुजरात के बानसकांठा में उनके काफिले पर हुए हमले पर पीएम मोदी की तरफ से निंदा नहीं करने पर अफसोस जताते हुए कहा कि जो खुद घटना को अंजाम देता है, वो निंदा कैसे कर सकता है। राहुल ने कहा कि पत्थरबाजी करना भाजपा और आरएसएस की राजनीति का तरीका है, इस पर क्या कह सकते हैं। 
विज्ञापन

 
 
 


गुजरात में राहुल गांधी की कार पर हुए पथराव को लेकर मुख्यमंत्री विजय रुपानी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  



बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद गुजरात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थें।

 गुजरात के बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बनासकांठा में एक जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के बीच आना चाहता था और आपसे कहना चाहता था कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। इस दौरान राहुल गांधी को भीड़ में से कुछ आक्रोशित लोगों ने काले झंडे दिखाए और मोदी- मोदी के नारे लगाए हैं। लोगों की इस प्रतिक्रिया पर राहुल ने कहा कि आने दो आने दो, ये काले झंडे यहां लगाने दो, ये घबराए हुए लोग हैं, हमें इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।  बनासकांठा बाढ़ पीढ़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी के काफिले पर भीड़ में कुछ आक्रोशित लोगों ने पथराव किया है। पथराव से राहुल गांधी पूरीतरह से सुरक्षित हैं हालांकि पथराव से उनकी गाड़ी का शीशा जरूर टूट गया है।कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के गुंड्डों ने राहुल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ पहले  से प्रायोजित है। राहुल ने लोगों की ऐसी प्रतिक्रिया पर कहा कि ना गुजरात में हमारी सरकार है और ना ही केंद्र में।  राहुल पर पथराव करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
Gujarat: Black flags shown to Congress VP Rahul Gandhi in Banaskantha. pic.twitter.com/qZ7aHdAU1D मामले में अपने काफिले पर हुए पथराव के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी के नारों, काले झंडे और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं। उन्होंने आगे कहा किहम पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे। 


बता दें कि इसके पहले राहुल गांधी राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। गौरतलब है कि हालही में पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed