फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गुजरात में राहुल गांधी के काफीले पर हुए पथराव से कांग्रेसी नाराज

गुजरात में राहुल गांधी के काफीले पर हुए पथराव से कांग्रेसी नाराज

Sun, 06 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में राहुल गांधी के काफीले पर हुए पथराव से कांग्रेसी नाराज
महराजगंज। गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफीले पर हुए पथराव की घटना को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर हमला हुआ है। भाजपा सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है। नाराज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय चौराहे पर पीएम का पुतला फूंक रोष प्रकट किया। जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते मुख्यालय चौराहे पर पहुंचे। यहां जोरदार प्रदर्शन के बाद पीएम का पुतला जलाया। प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गुजरात में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर पथराव बेहद निंदनीय है। बीजेपी सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है। इस दौरान सूरज, सर्वेश तिवारी, दिलीप, धर्मेंद्र गुप्ता, राहुल, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम दफ्तर पहुंचे। यहां सभी ने पथराव की घटना पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। कहर कि पथराव की घटना से यह साबित हो रहा है की बीजेपी सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहती है। ऐसी जन विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेसी कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस दौरान विनोद कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र पटेल, विज कुमार, पूर्णमासी प्रसाद, अशोक मद्धेशिया, अख्तर अब्बाशी, संदीप नरायण त्रिपाठी, जग्गु प्रसाद, नूरआलम, बंदना शर्मा, रामेश्वर, संतोष कुमार, संदीप नरायण, विधि नरायण, त्रियुगी नारायण, मुंद्रिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, गुजरात में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने गए कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन पर पत्थर फेंके जाने से कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं की बैठक में जनसंघर्ष समिति के प्रदेश सह प्रभारी त्रिभुवन मिश्र ने कहा कि गुजरात में लोगों से मिलने गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला भाजपा के इशारे पर हो रहा है। भाजपा सत्ता के मद में निम्नस्तर पर उतर कर विपक्ष को ही समाप्त करने का प्रयास कर रही है। बिहार, गुजरात तथा उत्तर प्रदेश इसका ताजा उदाहरण है। सीबीआई का भय पैदा कर सरकार गिराने का काम हो रहा है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष कृपा शंकर उपाध्याय, अनिल सिंह, रामनिवास चौबे, सत्यनरायन चौधरी, अमर जायसवाल, शम्स आलम, लक्ष्मी यादव, कन्हैया यादव, रामरूप सहानी, रामनरायन पांडेय, नरसिंह उपाध्याय, रमेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र जायसवाल, बदरे आलम आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed