'नेता जी के घर में बिगड़ी कानून-व्यवस्था, फिर सूबे में कैसे होगा का कानून का राज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव में चल रही लड़ाई समझ में नहीं आ रही। इससे लगता है कि नेता जी के घर में ही कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है।
हालाकि ये उनका आपसी मामला है, इससे हमें कुछ लेना-देना नहीं लेकिन यह सवाल तो है ही कि फिर सूबे में कैसे होगा कानून का राज?वे गुरूवार को सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिकेवल प्रसाद शुद्ध स्वदेशी समाजवादी छवि के थे, अब का समाजवाद विदेशों से आयातित है। राममनोहर लोहिया के आदर्शों पर यदि कोई चला है तो वह थे बाबू हरिकेवल प्रसाद। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर कटाक्ष किए लेकिन कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया।
फसल बीमा योजना लागू हो जाए तो किसानों को भारी राहत मिलेगी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए बेहतरीन फसल बीमा योजना लागू की है लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री इसे लागू नहीं कर रहे हैं। यदि लागू हो जाए तो किसानों को भारी राहत मिलेगी। पहले 50 फीसदी फसल दैवी आपदाओं से नष्ट होने पर किसानों को राहत मिलती थी, लेकिन अब एक तिहाई फसल भी नष्ट हुई तो मुआवजा मिलेगा।
यह व्यवस्था केंद्र सरकार ने कर दी है। राजनाथ ने अपने मुख्यमंत्री काल को याद दिलाते हुए ठेठ भोजपुरी भाषा में लोगों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है, जब वे मुख्यमंत्री थे तो गांवों को भरपूर बिजली देते थे।
कम से कम सरकार को ये व्यवस्था करनी चाहिए जब किसान शाम के वक्त थक हार कर घरों को पहुंचे तो बिजली रहे, जिससे वे अपनी पत्नी का चेहरा रोशनी में देख सके। उन्होंने इस सभा के माध्यम से किसानों और महिलाओं को पार्टी की ओर आकर्षित करने का भरपूर प्रयास भी किया।