फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hizbul Mujahideen has asked Kashmiri girls to desist from coming into contact with Army personnel

हिजबुल कमांडर ने कश्मीरी महिलाओं से कहा- सेना के जवानों से रहें दूर

Thu, 31 May 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 31 May 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Hizbul Mujahideen has asked Kashmiri girls to desist from coming into contact with Army personnel
रियाज नायकू

मेजर लीतुल गोगोई के साथ होटल में एक लड़की पकड़ी गई थी। इसके बाद सेना में हड़कंप मच गया था और कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए थे। लड़की की मां का आरोप था कि मेजर अपने एक दोस्त के साथ उनके घर आए थे और उनकी बेटी से बातचीत की थी। वहीं लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा था कि वह अपनी मर्जी से मेजर के साथ गई थी। वह उनकी फेसबुक पर दोस्त है और कई बार पहले भी उनसे मिल चुकी है।

विज्ञापन


इस सारे विवाद के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर ने एक ऑडियो जारी किया है जिसमें घाटी की लड़कियों से कहा है कि वह सेना के जवानों और अधिकारियों से दूर रहें क्योंकि वह उनका इस्तेमाल हनी ट्रैप के तौर पर करके आतंकियों को पकड़ना चाहते हैं। कमांडर रियाज नायकू द्वारा जारी किए टेप में कहा गया है कि सेना बहुत नीचे गिर गई है वह कश्मीरी लड़कियों को हनी ट्रैप के तौर पर नियुक्त करके उन्हें हमपर जासूसी करने के लिए इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


नायकू ने कहा, 'हमें सूचना मिली है कि सेना लड़कियों को लालच दे रही है और उनका इस्तेमाल मुजाहिद्दीन पर जासूसी करने के लिए कर रही है। सेना लड़कियों को ब्लैकमेल कर रही है और उन्हें हमारे खिलाफ खड़ा कर रही है।' यह ऑडियो क्लिप कश्मीर घाटी में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। यह ऑडियो क्लिप तब सामने आया है जब मेजर गोगोई को एक कश्मीरी महिला के साथ श्रीनगर के होटल में चेक-इन करते समय पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो में नायकू ने भारतीय सेना पर आरोप लगाया है कि वह टूर को स्पॉन्सर करके इसका इस्तेमाल हमारी जासूसी करने के एक हथियार के तौर पर कर रही है। हिजबुल कमांडर ने मां-बाप को चेतावनी दी है कि वह अपनी बेटियों को इस तरह के टूर में ना भेजें वरना उन्हें इसके गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। बता दें कि सद्भावना मिशन के तौर पर सेना दूसरी चीजों के साथ ही घाटी के स्कूली बच्चों को देश के विभिन्न हिस्सों में घुमाने के लिए लेकर जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed