फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन लोगों ने दुनिया के बड़े-बड़े कामों के लिए किया अपने बहरूपियों का इस्तेमाल

Sat, 08 Dec 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Hitler, saddam hussein and other famous people used their body doubles
ff

फिल्मों में अक्सर हम बहरूपियों से संबंधित कई कहानियां देखते हैं। जिनपर हकीकत में यकीन कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन असल जीवन में भी ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे ही मशहूर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दुनिया के बड़े कामों के लिए अपने बहरूपियों का इस्तेमाल किया है- 

loader

मुहम्मदु बुहारी

Hitler, saddam hussein and other famous people used their body doubles
मुहम्मदू बुहारी
मुहम्मदु बुहारी नाइजीरिया के राष्ट्रपति हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी खराब सेहत की बात को खारिज किया है। खबर है कि बीमारी के चलते उनकी मौत हो चुकी है और उनकी जगह उनके बहरूपिये को पद पर बिठाया गया है। बुहारी की मौत वाली बात पर लोगों को भी यकीन होने लगा था। जिसके बाद जलवायु वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, "मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह मैं ही हूं और जल्द ही अपना 76वां जन्मदिन मनाने जा रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल बर्नार्ड मोंटगोमरी

Hitler, saddam hussein and other famous people used their body doubles
जनरल बर्नार्ड मोंटगोमरी
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के जनरल बर्नार्ड मोंटगोमरी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बॉडी डबल के तौर पर एक ऑस्ट्रेलियन अभिनेता एमई क्लिफ्टन जेम्स को इस्तेमाल किया था। इस अभिनेता ने जनरल के भेष में नाजी जासूसों को बेवकूफ बनाया था। इसका खुलासा इस बात से भी होता है क्योंकि घटना के बाद अभिनेता जेम्स ने "आई एम मोंटीस" नाम की एक किताब लिखी थी। 

सद्दाम हुसैन

Hitler, saddam hussein and other famous people used their body doubles
सद्दाम हुसैन - फोटो : SOCIAL MEDIA
इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने न केवल एक बल्कि कई बॉडी डबल रखे हुए थे। इस बात का खुलासा अमेरिकी मिलिट्री अधिकारियों ने किया था। अमेरिकी अधिकारियों को असली सद्दाम हुसैन की खोज में इसी कारण काफी वक्त लग गया और इसी वजह से उसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया जा सका। 
विज्ञापन

जोसेफ स्टालिन 

Hitler, saddam hussein and other famous people used their body doubles
Joseph Stalin
जोसेफ स्टालिन रूसी नेताओं में सबसे क्रूर थे। उनकी नीतियों और परावर्तकों के कारण लाखों लोगों की मौतें हुई। बताया जाता है कि उनके बहरूपिये का नाम फेलिक्स डाडेव था। साल 1942 में जब स्टालिन घायल हो गए तो उन्हें मृत घोषित किया गया। उन्होंने ऐसा 88 साल की उम्र तक किया।  
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed