फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hitler is not a bad word in india, people excepted it in cute manner

अन्य देशों से अलग है भारत, यहां 'हिटलर' नहीं है कोई गंदा शब्द

Sun, 29 Apr 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
hitler is not a bad word in india, people excepted it in cute manner

बीते महीने दिल्ली के एक पब्लिशर सुर्खियों में रहे, कारण था उनकी किताब का नाम और उसका कवर पेज। बच्चों के लिए रिलीज की गई किताब का नाम है ग्रेट लीडर्स, वहीं उसके कवर पेज पर छपी है हिटलर की फोटो। इसके बाद बीते हफ्ते बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने जवाहरलाल नेहरू को नाजी नेता के खिलाफ खड़ा बताया और कहा कि नेहरू देशद्रोही थे जबकि 'हिटलर राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने कभी अपने देश को धोखा नहीं दिया।'

विज्ञापन


वहीं दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां हिटलर को क्रूर कहकर संबोधित किया जाता है लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। 1925 में मीन कैम्फ द्वारा लिखित हिटलर की आत्मकथा को 1928 में भारत में प्रकाशित किया गया। यह किताब यहां बेस्ट सेलर रही। भारतीय मैनेजमेंट छात्रों ने भी किताब को लीडरशिप लेसन सीखने के लिए महत्वपूर्ण बताया। 

विज्ञापन

हिटलर नाम का इस्तेमाल

hitler is not a bad word in india, people excepted it in cute manner

भारत में हिटलर नाम इतना प्रचलित है कि उत्तर भारत में एक आईस्क्रीम ब्रांड का नाम हिटलर रखा गया है। वहीं मुंबई के एक कैफे और अहमदाबाद में कपड़े के स्टोर का नाम भी हिटलर है। इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन वेबसाइट पर तो हिटलर नाम से मग, कपड़े, लैपटॉप, मोटरसाइकिल, टी शर्ट, पोस्टर, आईफोन कवर के अलावा और भी बहुत सा सामान मिलता है।

अलीगढ़ के इश्ताक अहमद एक ताला निर्माता कंपनी 'हिटलर लॉक एंटरप्राइज' के मालिक हैं, उनका कहना है कि यह एक ऐसा नाम है जिसके लिए लोकप्रियता काम करती है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की शुरुआत 1989 में हुई थी। उस समय वहां और भी कई ताला निर्माता थे, उनमें सबसे अलग दिखने के लिए कंपनी को एक अलग तरह के नाम की जरूरत थी। इसमें हिटलर ही एक बेहतर नाम था। उन्होंने कहा कि हिटलर के जैसा तानाशाह कोई नहीं था इसलिए इस नाम को कोई नहीं भूल सकता। 

फिल्मों और डेली सोप में भी हिटलर

hitler is not a bad word in india, people excepted it in cute manner

डेसी सोप्स में हिटलर 

यहां प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में पत्नियों को हिटलर जैसा कहा जाता है। ऐसा ही एक कार्यक्रम टीवी पर प्रसारित हुआ था जिसका नाम हिटलर दीदी रखा गया। इसके अलावा भारत की सबसे हिट फिल्म शोले में तो गब्बर सिंह को हिटलर की तरह एक सख्त जेलर के तौर पर दिखाया गया था। इस तरह के प्रस्तुतीकरण से तो यही प्रतीत होता है कि भारत में सकारात्मक तौर पर हिटर को सबसे ज्यादा स्वीकार किया गया है। 

खड़ूस लोगों को प्यार से कहते हैं हिटलर

बता दें कई विकसित देश जैसे फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में हिटलर स्मृति से जुड़ी कोई भी वस्तु प्रदर्शित करना दण्डनीय अपराध है। लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। यहां तो हिटलर को एक दिलचस्प व्यक्ति माना जाता है। यहां लोगों के खड़ूस व्यवहार करने पर उसे हिटलर कह दिया जाता है। जैसे कि यहां अगर कोई टीचर, बॉस या घर का कोई सदस्य खड़ूस हो तो उसे हिटलर कहकर संबोधित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed