फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   history and photo of tajmahal recorded wrong

ताजमहल के इतिहास से खिलवाड़, फोटो भी गलत दर्ज

Thu, 17 Mar 2016 04:16 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 17 Mar 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
history and photo of tajmahal recorded wrong
ताजमहल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ताजमहल पर केंद्र और राज्य सरकार की वेबसाइट इसके इतिहास से खिलवाड़ कर पर्यटकों को भ्रमित कर रही हैं। ताजमहल सहित देश भर के स्मारकों की ऑन लाइन टिकट खरीदने के लिए एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने जो वेबसाइट बनाई, उसमें ताजमहल को 30 सालों में 1628 से 1658 के बीच तामीर दिखाया जा रहा है, वहीं ताज के इंटीरियर में फोटो वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स चर्च के लगाए गए हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने ताजमहल, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार सहित देश के दो दर्जन से ज्यादा स्मारकों पर ऑन लाइन टिकट व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए वेबसाइट भी बनाई है। केनरा बैंक के साथ एएसआई ने करार किया है।
विज्ञापन


इसमें ताजमहल की टिकट ऑन लाइन खरीदने पर ताज का चित्र और उसके इतिहास का गलत चित्रण किया गया है। ताज के तामीर होने का वर्ष तो गलत है ही, ताज के मुख्य गुंबद की जगह सेंट पीटर्स चर्च, वेटिकन सिटी के गुंबद का फोटो गैलरी में दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई गई है ताजमहल की ऑफिशियल वेबसाइट

history and photo of tajmahal recorded wrong

इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने ताजमहल की आफिशियल वेबसाइट भी तैयार की है। इसे अब तक 42 लाख लोग देख चुके हैं। इसमें ताजमहल के दक्षिणी गेट की जगह मस्जिद का फोटो दिखाया गया है, वहीं टिकट विंडो और लॉकर को लेकर भी पुरानी जानकारियां दी गई हैं।

इस वेबसाइट में ताज के तामीर होने का वर्ष 1631 से 1648 के बीच यानी 17 सालों में दिखाया गया है। एएसआई की आफिशियल वेबसाइट में भी 1631 से 1648 तक ताज का निर्माण वर्ष लिखा गया है।

‘वेबसाइट पर जो भी गलतियां पाई गई है, स्थानीय सर्किल आफिस इसे दिल्ली भेजेगा। इतिहास के साथ कुछ फोटो भी गलत पाए गए हैं। इसके लिए मुख्यालय को रिपोर्ट दी जाएगी’
डा. भुवन विक्रम, अधीक्षण पुरातत्वविद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed