फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Historic first: Maiden batch of 17 female cadets graduates from NDA; Passing Out Parade on May 30

ऐतिहासिक: पहली बार NDA से 17 महिला कैडेटों का बैच हुआ स्नातक; 30 मई को आयोजित होगी पासिंग आउट परेड

Thu, 29 May 2025 03:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 03:49 PM IST
विज्ञापन
Historic first: Maiden batch of 17 female cadets graduates from NDA; Passing Out Parade on May 30
एनडीए पासिंग आउट परेड (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
भारत की रक्षा सेवाओं के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। पहली बार नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) से 17 महिला कैडेट्स ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है। ये सभी महिला कैडेट्स अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा के लिए तैयार हैं। बता दें कि, एनडीए की 148वीं कोर्स का दीक्षांत समारोह आज पुणे में मौजूद एनडीए कैंपस में हुआ। इस अवसर पर 300 से ज्यादा पुरुष कैडेट्स के साथ 17 महिला कैडेट्स को भी डिग्री प्रदान की गई। अब 30 मई को इन सभी कैडेट्स की पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


एनडीए कमांडेंट ने की सराहना
एनडीए के कमांडेंट वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने महिला कैडेट्स की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, 'महिला कैडेट्स ने एक मिसाल कायम की है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी आने वाले समय में प्रेरणादायक नेता बनेंगी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: 'विकृत लोग सजा माफी के हकदार नहीं', बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोपी डॉक्टर की याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 339 कैडेट्स को मिली डिग्री
दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से कुल 339 कैडेट्स को स्नातक की डिग्रियां दी गईं। इनमें:
  • 84 कैडेट्स को B.Sc डिग्री
  • 85 को कंप्यूटर साइंस
  • 59 को बी.ए. (Bachelor of Arts)
  • 111 को बीटेक (B.Tech) की डिग्री मिली।

मुख्य अतिथि ने महिला कैडेट्स को बताया 'परिवर्तन की मशाल'
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन मौजूद थीं। उन्होंने कहा, 'एनडीए अब तक 40,000 से ज्यादा अफसर तैयार कर चुका है, जो देश के लिए युद्ध और शांति दोनों में गौरव लाए हैं।' उन्होंने महिला कैडेट्स की उपलब्धि को खास बताते हुए कहा, 'आपने सिर्फ अपनी सफलता नहीं पाई, बल्कि देश की हजारों लड़कियों को सपना देखने की ताकत दी है। आप परिवर्तन, साहस और क्षमता की प्रतीक हैं।'

यह भी पढ़ें - Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, कॉलेजियम की सिफारिशों को सरकार ने दी मंजूरी

कई क्षेत्रों में टॉप करने वाले कैडेट्स
  • साइंस स्ट्रीम में कैडेट लकी कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।
  • कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में प्रिंस कुमार सिंह कुशवाह टॉपर रहे।
  • आर्ट्स स्ट्रीम में श्रीति दक्ष, जो 17 महिला कैडेट्स में से एक हैं, ने पहला स्थान पाया।
  • बीटेक स्ट्रीम में उदयवीर सिंह नेगी टॉपर बने।

महिलाओं के लिए कब खुला एनडीए का रास्ता?
साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने महिलाओं को एनडीए में प्रवेश की अनुमति दी थी। इसके बाद महिलाओं का पहला बैच 2022 में एनडीए में शामिल हुआ था। अब, दो साल की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर ये 17 महिला कैडेट्स देश के तीनों रक्षा अंगों - थल सेना, नौसेना और वायुसेना - में अधिकारी बनने के लिए तैयार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed