{"_id":"6838310331bc545aff00e037","slug":"justices-n-v-anjaria-vijay-bishnoi-and-a-s-chandurkar-appointed-as-supreme-court-judges-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, कॉलेजियम की सिफारिशों को सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, कॉलेजियम की सिफारिशों को सरकार ने दी मंजूरी
Thu, 29 May 2025 03:33 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 29 May 2025 03:33 PM IST
सार
न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया, न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को इन नियुक्तियों की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : PTI
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए एस चंदुरकर को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को एक्स पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीशए एस चंदुरकर को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति अभय एस ओका तथा न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की तीन मौजूदा रिक्तियों के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी। जिस पर सरकार की ओर से मुहर लगा दी गई। सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत 34 जजों में से 3 पद खाली थे। नई नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो जाएगी। हालांकि, 9 जून को जस्टिस बेला त्रिवेदी का कार्यकाल खत्म होने वाला है। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद एक पद फिर खाली हो जाएगा।
विज्ञापन
तीन वकीलों को राजस्थान हाईकोर्ट में जज बनाने की मंजूरी
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन वकीलों को राजस्थान हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जिन तीन नामों पर कॉलेजियम ने मुहर लगाई है, उनमें विपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित और रवि चिरानिया शामिल हैं, जिन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में बतौर जज नियुक्त किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Assam: गुवाहाटी हाईकोर्ट का असम सरकार को आदेश, कहा- 'घोषित विदेशियों' की मौजूदा स्थिति की जानकारी दें
न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया
न्यायमूर्ति अंजारिया ने 25 फरवरी, 2024 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले, उन्हें 21 नवंबर, 2011 को गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और छह सितंबर, 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पुष्टि की गई थी। अहमदाबाद में 23 मार्च, 1965 को जन्मे न्यायमूर्ति अंजारिया ने 1989 में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ, अहमदाबाद से कानून में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अगस्त 1988 से गुजरात उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और संवैधानिक मुद्दों एवं दीवानी मामलों की सभी श्रेणियों, श्रम और सेवा से जुड़े मामलों में पैरवी की।
न्यायाधीश विजय बिश्नोई
न्यायमूर्ति बिश्नोई ने पांच फरवरी, 2024 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें आठ जनवरी, 2013 को राजस्थान उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और सात जनवरी, 2015 को उन्होंने उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जोधपुर में 26 मार्च, 1964 को जन्मे न्यायमूर्ति बिश्नोई आठ जुलाई, 1989 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय और जोधपुर में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में वकालत की।
न्यायाधीश ए एस चंदुरकर
सात अप्रैल, 1965 को जन्मे न्यायमूर्ति चांदुरकर कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद 21 जुलाई, 1988 को बार में शामिल हुए। न्यायमूर्ति चांदुरकर 1992 में नागपुर चले गए और विभिन्न अदालतों में वकालत की। 21 जून, 2013 को उन्हें बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।