{"_id":"5c1d412abdec2256cb723f74","slug":"hindustan-aeronautics-limited-capable-to-make-rafale-jet-said-hal-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड राफेल जेट बनाने में सक्षम : चेयरमैन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड राफेल जेट बनाने में सक्षम : चेयरमैन
Sat, 22 Dec 2018 01:08 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
राफेल विमान
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के चेयरमैन आर माधवन ने शुक्रवार को कहा कि एचएएल राफेल विमान बनाने में सक्षम थी। हालांकि उन्होंने कहा कि 36 विमान के मौजूदा ऑर्डर में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का सवाल ही नहीं था।
विज्ञापन
माधवन ने कहा कि जब इस सौदे पर शुरुआती बातचीत चल रही थी, तब एचएएल इसे बनाने में सक्षम थी। हालांकि उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने अलग से 36 विमान खरीदने का निर्णय लिया, क्योंकि इन्हें जल्द खरीदने की जरूरत थी।
विज्ञापन
उन 36 विमानों के यहां उत्पादन का सवाल ही नहीं है। यदि 126 विमानों को खरीदा जाता, तो उनमें कुछ को देश में भी बनाया जा सकता था। इससे पहले बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा था कि इस सौदे पर वायुसेना अध्यक्ष झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार फ्रांस की दसॉल्ट कंपनी से यह सैन्य विमान ऊंची कीमतों पर खरीद रही है। जबकि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने 126 विमानों की खरीद पर बातचीत की थी।