फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindi World Tour: Youths of 13 countries who came out to understand Indian civilization and culture

हिंदी विश्व यात्रा : भारतीय सभ्यता-संस्कृति को समझने निकले 13 देशों के युवा, मुगल वास्तुकला का नमूना रह गए दंग

Sat, 27 May 2023 06:12 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 May 2023 06:12 AM IST
सार

24 मई को युवाओं ने ताजमहल व लाल किले का भ्रमण किया। मुगल वास्तुकला का बेजोड़ नमूना देख अधिकांश छात्रों ने कहा, भारत के इतिहास व यहां की सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए 10 दिन काफी नहीं हैं।

विज्ञापन
Hindi World Tour: Youths of 13 countries who came out to understand Indian civilization and culture
विदेशी छात्र (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की तरफ से 13 देशों के 31 युवा छात्रों को हिंदी विश्व यात्रा कराई जा रही है। योजना के तहत इन्हें हिंदी भाषा की जानकारी देने के साथ भारत की सभ्यता संस्कृति के बारे में बताया जा रहा है। इसके लिए युवाओं को विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


24 मई को युवाओं ने ताजमहल व लाल किले का भ्रमण किया। मुगल वास्तुकला का बेजोड़ नमूना देख अधिकांश छात्रों ने कहा, भारत के इतिहास व यहां की सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए 10 दिन काफी नहीं हैं। 20 से 29 मई के बीच 10 दिवसीय यात्रा के दौरान विदेशी युवाओं को भारत के अलग-अलग राज्यों के प्रसिद्ध स्थलों व स्मारकों का भ्रमण कराया जा रहा है।  आईसीसीआर के कार्यकारी महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, इटली कजाखिस्तान, कोरिया गणराज्य, जापान तजाकिस्तान, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, पोलैंड, फिजी, मॉरीशस, रूस और श्रीलंका के 31 युवा हिंदी विश्व यात्रा पर आए हैं।
विज्ञापन


अच्छे साहित्यों का होगा अनुवाद : सहस्त्रबुद्धे
आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा, भाषायी ज्ञान को और विस्तार देने के लिए हिंदी के अच्छे साहित्यों का ताजिकित्सान, तंजानिया, जापान की भाषा में अनुवाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • आगामी दिनों में हिंदी विश्व यात्रा की तरह ही बंगाली, तमिल विश्व यात्रा भी कराई जाएगी।  

यहां देखने के लिए काफी कुछ
यहां आकर हिंदी के बारे में और बेहतर तरीके से जान पाई। हमारी यात्रा अच्छी चल रही है। यहां देखने के लिए काफी कुछ है, लेकिन हमारी यात्रा कम दिनों की है।  - तोक्जान, रूस



सभ्यता के बारे में जान रही हूं

ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर भारत की प्राचीन सभ्यता के बारे में जान रही हूं। ताजमहल व लाल किला को देखकर मुगल वास्तु कला के बारे में जानने को मिला। -जरीना, कजाकिस्तान

यात्राओं का भरपूर आनंद लेंगे
हमारी अब तक की यात्रा काफी अच्छी रही है। अभी दो-तीन बचे हैं, जिसमें हम यात्राओं का भरपूर आनंद लेंगे। - किमकहाइयां, कोरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed