फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Hindi speaking people clean toilets in Tamil Nadu'; When DMK leader spoke badly, BJP questioned Nitish

Politics:'हिंदी भाषी तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करते हैं'; DMK नेता के बिगड़े बोल तो भाजपा ने नीतीश से किया सवाल

Sat, 23 Dec 2023 11:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 11:01 PM IST
सार

उत्तर बनाम दक्षिण की बहस को हवा देते हुए डीएमके नेता दयानिधि मारन ने कहा कि यूपी और बिहार के हिंदी भाषी लोग तमिलनाडु में शौचालय साफ करते हैं। वहीं, बिहार भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने इस पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
'Hindi speaking people clean toilets in Tamil Nadu'; When DMK leader spoke badly, BJP questioned Nitish
दयानिधि मारन

विस्तार

डीएमके नेता दयानिधि मारन के एक बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। उत्तर बनाम दक्षिण की बहस को हवा देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार के हिंदी भाषी लोग तमिलनाडु में शौचालय साफ करते हैं। दयानिधि के बयान के बाद भाजपा खासा आक्रामक दिखाई दे रही है। भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि वह दयानिधि के बयान पर क्या सोचते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कुछ दिन पहले ही इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक हुई थी, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई थी, इस दौरान कई विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था। वहीं इसी बीच, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल डीएमके के एक नेता द्वारा की गई टिप्पणी ने विपक्षी एकता की पोल खोल दी है। इसको लेकर भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता लालू यादव को आड़े हाथ लिया है। भाजपा ने कहा कि दयानिधि मारन के बयान ने हिंदी भाषी राज्य यूपी और बिहार का अपमान किया है। अब उनके सहयोगी दल इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। 
विज्ञापन


डीएमके नेता दयानिधि मारन की टिप्पणी
डीएमके नेता दयानिधि मारन ने कहा कि  जो लोग अंग्रेजी सीखते हैं उन्हें आईटी में अच्छी नौकरियां मिलती हैं, लेकिन जो लोग केवल हिंदी सीखते हैं। यूपी और बिहार के लोग सड़कों और शौचालयों की सफाई करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दयानिधि ने कहा, "जब कोई केवल हिंदी सीखता है तो ऐसा ही होता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी भाषायी से इतनी नफरत क्यों- गिरिराज सिंह
बिहार भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा कि, "क्या नीतीश कुमार और लालू यादव हिंदी भाषी लोगों पर अपने गठबंधन सहयोगी की राय से सहमत हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि डीएमके और इंडिया ब्लॉक को हिंदी भाषी लोगों के प्रति इतनी नफरत क्यों है।" 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed