हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
13 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पीएम मोदी कोरोना के हालात पर पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों संग आज करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इसमें वह पूर्वोत्तर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओलंपिक क्वालिफाई कर चुके धुरंधरों का बढ़ाएंगे उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओलंपिक कोटा ले चुके मेरठ के खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र द्वारा शाम 5 बजे आयोजित वर्चुअल बैठक में खिलाड़ी शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मध्यप्रदेश अनलॉक: आज से रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार
मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया। मंगलवार यानी आज से बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे। सिनेमाघर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे। वहीं, रेस्टोरेंट अब फुल कैपेसिटी यानी 100 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
छत्तीसगढ़ में किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
छत्तीसगढ़ में निजी यात्री बस संचालकों ने यात्री किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद अनवर अली ने मंगलवार को यहां बताया कि आज रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर महासंघ ने एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...