फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will discuss the situation of Corona with the Chief Ministers of Northeast States

कोरोना: इन पांच राज्यों में तेजी से बढ़ रहे नए मरीजों ने बढ़ाई चिंता, पीएम ने आज बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

Tue, 13 Jul 2021 05:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Jul 2021 05:11 AM IST
सार

पीएम मोदी पूर्वोत्तर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे। बैठक में असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के सीएम शामिल होंगे।

विज्ञापन
PM Modi will discuss the situation of Corona with the Chief Ministers of Northeast States
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इसमें वह पूर्वोत्तर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। देश में ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जोकि चिंताजनक है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ इन राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाले संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

हालांकि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,154 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 37.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

बीते सप्ताह ही पीएम मोदी ने देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग की थी। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के तमाम हिस्सों में 1,500 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित करने का आदेश दिया था। पीएम केयर्स फंड से इन प्लांट्स को स्थापित करने के लिए रकम खर्च की जाएगी।


पीएम नरेंद्र मोदी को अधिकारियों ने इस मीटिंग में बताया था कि इन प्लांट्स के जरिए देश भर में 4 लाख ऑक्सीजन बेड्स तैयार किए जा सकेंगे ताकि किसी भी तरह के संकट की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। बता दें कि अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू समेत देश के तमाम शहरों में ऑक्सीजन बेड्स की कमी देखने को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed