फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindi Academy Vice President Vishnu Khare passes away

दिल्ली हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विष्णु खरे का निधन

Wed, 19 Sep 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Sep 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Hindi Academy Vice President Vishnu Khare passes away

सुप्रसिद्ध कवि, पत्रकार और हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे का बुधवार को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में निधन हो गया। पिछले हफ्ते ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


पिछले दो दिन से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा। 78 वर्षीय खरे दिल्ली के मयूर विहार स्थित हिंदुस्तान अपार्टमेंट में किराये के एक कमरे में अकेले रहते थे। 
विज्ञापन


विष्णु खरे का जन्म मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 1940 में हुआ था। इंग्लिश से एमए करने के बाद बतौर हिंदी पत्रकार उन्होंने करियर की शुरुआत की। वह हिंदी के कई अखबारों में संपादक रहे। विष्णु खरे को नाइट ऑफ द व्हाइट रोज, हिंदी अकादमी सम्मान, रघुवीर सहाय सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान आदि से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विष्णु खरे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खरे ने अपनी काव्य रचनाओं से साहित्य जगत को समृद्ध किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed