फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma Sushil Modi Kunal Ghosh on opposition alliance name Know all political Reactions

Assam: 'अंग्रेजों ने देश का नाम इंडिया रखा, हम भारत के लिए काम करते रहेंगे', विपक्षी गठबंधन पर सरमा का तंज

Tue, 18 Jul 2023 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 18 Jul 2023 10:14 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में भाजपा और राजग को चुनौती देने के लिए 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम तय कर लिया। सभी ने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ रखा।

विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma Sushil Modi Kunal Ghosh on opposition alliance name Know all political Reactions
विपक्षी दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी दलों के गठबंधन के नए नाम 'INDIA' पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि अंग्रेजों ने देश का नाम ‘इंडिया’ रखा था। हमें औपनिवेशिक विरासतों से राष्ट्र को मुक्त करने के लिए लड़ना चाहिए। असम के सीएम की यह टिप्पणी बंगलूरू में विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम के एलान के बाद आई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि हमारा सभ्यतागत संघर्ष ‘इंडिया और भारत’ के आसपास केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम ‘इंडिया’ रखा। हमें औपनिवेशिक विरासतों से खुद को मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। पूर्वजों ने ‘भारत’ के लिए लड़ाई लड़ी थी। हम ‘भारत’ के लिए काम करना जारी रखेंगे। भाजपा ‘भारत’ के लिए है।
विज्ञापन


इससे पहले आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और राजग को चुनौती देने के लिए 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम तय कर लिया। सभी ने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ रखा। बंगलूरू में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी ने एक स्वर में नए नाम के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


NDA भारत का प्रतिनिधित्व करता है: सुशील मोदी

  • वहीं, भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता। नाम बदलने से चेहरा नहीं बदलता। इंडिया का मुकाबला तो भारत करेगा। भारत का मतलब है यहां की संस्कृति, सभ्यता, यहां के गरीब व गांव में रहने वाले लोग। पश्चिमी संस्कृति का अनुसरण करने वाले कुछ लोग इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह लड़ाई वर्षों से चली आ रही है, भारत की ही जीत होगी, क्योंकि NDA भारत का प्रतिनिधित्व करता है।
  • सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को लगा था कि उन्हें संजोयक या विपक्ष का चेहरा घोषित किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं इसलिए वे चले गए। वे चार्टर प्लेन से आए थे, अगर 2 घंटे बाद भी निकलते तो कुछ नहीं होता। उन्हें वहां शायद वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी वे उम्मीद कर रहे थे जिसके चलते वे और लालू यादव वहां से निकल गए।


प्रधानमंत्री पद खाली नहीं है: दिलीप घोष
विपक्षी गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) क्या टीएमसी के भ्रष्टाचार एवं हिंसा का समर्थन करती हैं। देश के लोग सुशासन एवं सुरक्षा के मामले में भाजपा पर भरोसा करते हैं तथा प्रधानमंत्री पद खाली नहीं है।

Himanta Biswa Sarma Sushil Modi Kunal Ghosh on opposition alliance name Know all political Reactions
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

संख्याबल में एनडीए और इंडिया में कौन मजबूत?
सत्तापक्ष और विपक्ष के गठबंधनों के शक्ति-प्रदर्शन के बीच लोगों के मन में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर मौजूदा समय में किस गठबंधन के पास कितने सांसद है? अगर 38 राजनीतिक दलों वाले एनडीए की बात करें तो इनके पास लोकसभा में 332 और राज्यसभा में 105 सांसद हैं। इनके मुकाबले में नए विपक्षी गठबंधन इंडिया के पास लोकसभा में 141 और राज्यसभा में 93 सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed